कोरोना के बीच ओडिसा में लू का प्रकोप; राज्य के कक्षा 10वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किए निर्देश

भुवनेश्वर, ओडिशा सरकार ने मंगलवार को 12 से 16 अप्रैल तक स्कूलों और आंगनबाड़ियों के लिए छुट्टियों की घोषणा की। यह फैसला राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के मद्देनजर आया है। ओडिशा सूचना व जनसम्पर्क विभाग ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है कि तीव्र गर्मी की स्थिति को देखते हुए, आंगनवाड़ी केंद्र और कक्षा 10 वीं तक के सभी स्कूल (सरकारी और निजी दोनों) 12 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2023 तक बंद रहेंगे।

अपनी जापान यात्रा से लौटने के बाद, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्तमान लू की स्थिति और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की समीक्षा बैठक की। इसके बाद, उन्होंने घोषणा की कि सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 12 से 16 अप्रैल तक बंद रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को पीने के पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कोविड की स्थिति पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया है।

प्रदेश में बारिपदा रहा सबसे गर्म

बता दें कि प्रदेश में पारा चढ़ने लगा है। मयूरभंज का बारिपदा शहर आज सबसे अधिक गरम शहर रहा। इसके बाद झारसुगुड़ा और संबलपुर दूसरे नंबर पर तथा राजधानी भुवनेश्वर व चांदबाली तीसरे नंबर पर सबसे अधिक गरम शहर रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भुवनेश्वर और कटक में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है और अगले सात दिनों तक गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रह सकती है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा