HC; लव मैरिज के 13 दिन बाद अचानक लापता हो गई दुल्हन, शादी के खिलाफ थे परिवार वाले, कोर्ट ने एसपी के दिया अल्टीमेटम

बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले में एक युवती शादी के 13 दिन बाद लापता हो गई। वहीं, दूसरी तरफ पति अपनी पत्नी को खोज रहा है लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। शादी के 13 दिन बाद लड़की के पिता उसे लेने आए थे। लेकिन अब लड़की का कोई पता नहीं चल रहा है। पति ने इस मामले में प्रशासन से मदद मांगी लेकिन कई मदद नहीं मिली जिसके बाद उसने हाईकोर्ट में याचिका लगाई।

लड़का बिलासपुर का रहने वाला है जबकि लड़की मुंगेली। बिलासपुर के सूरज बंजारे का युवती के साथ लंबे समय तक अफेयर था। पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर दोनों में प्यार हुआ। परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। जिसके बाद दोनों ने 15 मई को आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों एक साथ खुशहाली से रहने लगे थे। शादी के 13 दिन बाद लड़की से मिलने उसके पिता आए।

अचानक लापता हुई दुल्हन

पिता ने कहा कि मैं अपनी बेटी के कुछ दिन के लिए घर लेकर जाना चाहता हूं। जिस पर सूरज बंजारे ने सहमति दे दी। मगर उसके बाद से दुल्हन का अता पता नहीं है। सूरज ने अपनी पत्नी को कई बार फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उसको चिंता हुई तो उसने पत्नी को खोजना शुरू कर दिया। खोजते हुए ससुराल भी पहुंचा लेकिन सुसराल वालों ने कहा कि तुम्हारी पत्नी यहां नहीं है।

इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। सूरज का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं की। जिसके बाद पति ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मुंगेली एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं।

हाईकोर्ट ने कहा- युवती की जिंदगी को खतरा

इस मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर माना है। कोर्ट ने मुंगेली एसपी को हर संभव प्रयास कर युवती की तलाश करने और उसे 28 अगस्त तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि लड़की के पिता को भी कोर्ट में पेश करो। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि युवती की जिंदगी को खतरा हो सकता है। इसलिए उसे तत्काल बरामद कर कोर्ट में पेश कराया जाए।

  • Related Posts

    BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

    पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से…

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा