CRIME;दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमले का प्रयास, जनसुनवाई के दौरान मचा हड़कंप; हिरासत में आरोपी

नई दिल्ली,  राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है।

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर पहुंचा था। उसने सीएम से ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मामले की जांच चल रही है। कपूर ने कहा हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेखा गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने “हमला” किया। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।

सीएम रेखा गुप्ता के सिर में लगी चोट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बताया कि मुख्यमंत्री बैठकर लोगों की शिकायत सुन रही थीं। इसी दौरान हमलावर ने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे टेबल लगने से उनके सिर पर चोट लगी। आरोपी ने धक्का-मुक्की भी की।

बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावार को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके पीछे क्या साजिश थी वह सामने आएगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि जनसुनवाई आगे भी जारी रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीएम आवास पहुंचे हैं।वहीं, उक्त शख्स द्वारा सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने की बात भी सामने आ रही है लेकिन, इस पर भाजपा का कहना है कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आतिशी ने X पर क्या लिखा?

उधर, पूर्व सीएम आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

  • Related Posts

    POLITICS; नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी क्या है, जिसमें TMC के बागी सांसदों ने कर लिया विलय

    नई दिल्ली, टीएमसी के बागी सांसदों ने आखिरकार नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया ( NCPI ) में अपना विलय कर लिया है। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल पैदा…

    CONGRESS; राहुल गांधी भी देंगे कांग्रेसियों को गुरुमंत्र, छत्तीसगढ़ में 21 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

    रायपुर, कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण सिविर का आयोजन किया जा रहा है. रायपुर में…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..