RAILWAY; रेलवे में 2865 नई वैकेंसी, 10वीं पास ना छोड़ें ये मौका, बस एक सर्टिफिकेट की जरूरत!

नईदिल्ली,  रेलवे में सरकारी नौकरी लेना लाखों अभ्यर्थियों का सपना होता है। आप भी रेलवे के साथ काम करके अपना करियर शुरू कर सकते हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) पश्चिम मध्य रेल (WCR) ने 2800 से ज्यादा पदों के लिए अप्रेंटिस वैकेंसी की घोषणा की है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन भी रेलवे ने जारी कर दिया है। जिसमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 30 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे।

रेलवे अप्रेंटिस जॉब ट्रेनिंग करने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा आखिरी तारीख 29 सितंबर 2025 तक आवेदन किए जा सकेंगे। फॉर्म डेट नजदीक आते ही आरआरसी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर आवेदन का लिंक उपलब्ध कराएगा। 10वीं पास के लिए यह बढ़िया मौका है। लेकिन इसके अलावा आपको एक सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी।

कुल पद

अप्रेंटिस की यह नई रिक्तियां पश्चिम मध्य रेल ने अपने अलग-अलग यूनिट और वर्कशॉप्स के लिए निकाली हैं। इसमें लोहार, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक, प्लबंर, वेल्डर, वायरमैन समेत विभिन्न पद शामिल हैं। देखें किस यूनिट में कितनी रिक्तियां हैं?

यूनिटवैकेंसी
JBP डिवीजन1136
BPL डिवीजन558
कोटा डिवीजन865
CRWS BPL136
WRS KOTA151
HQ/JBP19
कुल2865

रेलवे अप्रेंटिस के लिए योग्यता

रेलवे की इस नई भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी हो।

एज लिमिट

  • आयुसीमा-15 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो लेकिन 24 वर्ष की आयुसीमा 20 अगस्त 2025 को पूरी न की हो। ऊपरी उम्र में नियमों के मुताबित छूट भी मिलेगी।
  • स्टाइपेंड- चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे के नियमों के मुताबिक स्टाइपेंड भी मिलेगा।
  • चयन प्रक्रिया- मेरिट बेस पर होगा। जो 10वीं और ITI अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यानी किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक-RRC WCR Apprentice Recruitment 2025 Notification PDF
  • आवेदन का लिंक कहां मिलेगा– wcr.indianrailways.gov.in
  • आवेदन शुल्क- एससी/एसटी और PwBD और महिला अभ्यर्थियों को 41 रुपये और अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 141 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

अप्लाई कैसे करें?

रेलवे की इस भर्ती में आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के जरिए फॉर्म भर सकेंगे।

  • सबसे पहले wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • यहां Recruitment के बाद Engagement Of Act Apprentices के लिंक पर जाना होगा।
  • जिसपर क्लिक करते ही आप एप्लिकेशन फॉर्म के पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल्स भर दें।
  • अपना 10वीं सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आईटीआई सर्टिफिकेट, सही साइज में अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

  • Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर