GANESH UTSAV; गणेश समितियों को लेना होगा अस्थायी बिजली कनेक्शन, सीएसपीडीसीएल ने जारी किए दिशा-निर्देश

रायपुर,  गणेश उत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोरो पर हैं। इस दौरान राजधानी में गणेश समितियों की ओर से पंडालों में गणेश भगवान की स्थापना की तैयारी चल रही है। गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में विद्युत व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी गणेश समितियों को अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर नगर वृत्त-एक के अधीक्षण अभियंता एम. विश्वकर्मा ने बताया कि पंडालों को विद्युत व्यवस्था के लिए संबंधित जोन कार्यालय से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेना अनिवार्य है। अनाधिकृत/अवैध रूप से विद्युत का उपयोग विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। अनाधिकृत विद्युत उपयोग पाए जाने पर उक्त नियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। विद्युत संबंधी आपातकालीन स्थिति में केंद्रीय काल सेंटर नंबर 2576010 और 1912 में काल करें। इसके अलावा प्रत्येक जोन के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

पंडालों की स्थापना विद्युत लाइनों/ट्रांसफार्मरों से पर्याप्त दूरी पर की जाए। विद्युत साज-सज्जा के लिए उचित क्षमता वाले वायर व मेन स्वीच उपयोग में लाया जाए व कटे-छिले तारों का उपयोग न करें।

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर