ADMISSION; मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सेकंड राउंड काउंसलिंग 27 अगस्त से, पहले चरण में एमबीबीएस में 91% और बीडीएस में 63% दाखिला

रायपुर, प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 91 फीसदी एडमिशन हुआ है, हालांकि डेंटल कॉलेजों में यह प्रतिशत कम है, यहां महज 63 फीसदी विद्यार्थियों ने ही एडमिशन लिया है। शनिवार को काउंसलिंग का पहला राउंड पूरा होने के बाद प्रवेश लेने वालों की स्थिति सामने आई है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग 27 अगस्त से शुरू होगी। 13 सितंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।

 एमबीबीएस के लिए 1534 सीटों का आवंटन किया गया था। इनमें 1396 छात्रों ने प्रवेश लिया है। जबकि बीडीएस के लिए आंवटित 454 सीटों में 284 छात्रों ने एडमिशन लिया है। राजधानी स्थित नेहरू मेडिकल कॉलेज में 163 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। यहां स्टेट कोटे की 189 में 186 सीटों पर आवंटन किया गया था। कम एडमिशन होने का मतलब ये है कि टॉप 20 में कई छात्रों ने एडमिशन नहीं लिया होगा। ऐसा ट्रेंड कई सालों से है। टॉप 10 में महज 3 से 4 छात्र प्रवेश लेते हैं। बाकी एस समेत दूसरे प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश ले लेते हैं।

एमबीबीएस की 1980 सीटें, काउंसलिंग 1733 के लिए

प्रदेश के 14 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1980 सीटें हैं। इनमें स्टेट काउंसलिंग से स्टेट, मैनेजमेंट व एनआरआई कोटे की सीटें भरी जाएंगी। तीनों कोटे के लिए 1733 सीटें हैं। 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटे की सीटें हैं, जिसकी काउंसलिंग दिल्ली से चल रही है। वहीं, 3 फीसदी सीटें सेंट्रल पूल की होती हैं। इसमें केंद्र सरकार नार्थ-ईस्ट या आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों के बच्चों को प्रवेश देती है।

 14 मेडिकल और 6 डेंटल कॉलेजों की थी सूची

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 14 मेडिकल व 6 डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए 14 अगस्त को आवंटन सूची जारी की थी। इसमें 1988 छात्रों के नाम थे। छात्रों को 18 से 23 अगस्त तक एडमिशन का मौका दिया गया। पहले ही राउंड में सरकारी अस्पतालों की 92 फीसदी से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं। जबकि निजी कॉलेजों में 25 से 30 फीसदी सीटों पर छात्रों ने प्रवेश लिया है। पहले राउंड में निजी कॉलेजों में एडमिशन लेना अनिवार्य नहीं है। दस्तावेज सत्यापन करवाना अनिवार्य है। ये छात्र दूसरे राउंड में अच्छे कॉलेज मिलने पर प्रवेश लेंगे। इसलिए एमबीबीएस में सभी आवंटित सीटों पर एडमिशन नहीं हुआ है। यही स्थिति बीडीएस के लिए है।

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…