PROTEST; 36 साल के नौजवान की एक आवाज पर उबल पड़ा नेपाल, कौन है सुदन गुरुंग जिसने हिला दी ओली सरकार?

0 गैर-लाभकारी संगठन है हामी नेपाल, सुदन गुरुंग हैं संगठन के कर्ता-धर्ता

    नई दिल्ली,  सोमवार की सुबह नेपाल में लाखों युवा सड़कों पर उतर आए थे। युवाओं का गुस्सा वैसे सोशल मीडिया को बैन करने वाले नेपाल सरकार के हालिया फैसले को लेकर भड़का था, लेकिन इस आंदोलन की इबारत काफी समय पहले लिख दी गई थी। नेपाल के Gen-Z आंदोलन के पीछे सिर्फ एक चेहरा था- सुदन गुरुंग।

    सुदन गुरुंग की एक आवाज पर ही नेपाल के लाखों युवाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों में 20 लोग मारे गए, जबकि 200 से अधिक घायल हुए। लेकिन नेपाल के युवा अपनी मांगों से तस से मस नहीं हुए। पहले नेपाल के गृहमंत्री, फिर कृषि मंत्री और फिर स्वास्थ्य मंत्री समेत 10 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया।

    हामी नेपाल ने युवाओं को एकजुट किया

    नेपाल में पहले से ही सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार, आर्थिक असमानता और कुप्रशासन के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ था। इस गुस्से की आग में घी डालने का काम सरकार के सोशल मीडिया को बैन करने वाले फैसले ने लिया। सुदन गुरुंग ने नेपाल के युवाओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की। सुदन का संगठन हामी नेपाल वैसे तो खुद को गैर-लाभकारी संगठन बताता है, लेकिन Gen-Z आंदोलन के पीछे इस संगठन की बड़ी भूमिका है।

    सुदन गुरंग पहले इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे। जिंदगी पार्टियों के इर्द-गिर्द घूमती थी। लेकिन 2015 में नेपाल में आए भूकंप ने उनकी जिंदगी बदल दी। सुदन गुरुंग ने मानवता के कामों में खुद को झोंक दिया और हामी नेपाल की स्थापना की। अब सुदन गुरुंग एक एक्टिविस्ट बन चुके थे। उनका संगठन 2015 से ही सक्रिय था, लेकिन 2020 में इसका रजिस्ट्रेशन हुआ।

    सुदन गुरुंग बने युवाओं की आवाज

    हामी नेपाल ने अपने देश के युवाओं की आवाज को अपना मुद्दा बनाया और सीधे उनके दिल तक पहुंच बनाई। सुदन गुरुंग ने नेपो बेबीज और देश के कुलीन वर्ग को निशाने पर लिया। 8 सितंबर के आंदोलन के लिए आह्वान करते हुए सुदन गुरुंग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘भाइयों और बहनों। 8 सितंबर वो दिन है, जब नेपाल के युवा उठेंगे और कहेंगे कि अब पर्याप्त हो गया। ये हमारा समय है, हमारी लड़ाई है और ये हम युवाओं से ही शुरू होगी।’

    पोस्ट में लिखा था, ‘हम अपनी आवाज उठाएंगे, मुट्ठियां भीचेंगे, हम एकता की ताकत दिखाएंगे, उनको अपनी शक्ति दिखाएंगे जो नहीं झुकने का दंभ भरते हैं।’ इस पोस्ट ने नेपाल के युवाओं में जोश भर दिया और 8 सितंबर को युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वीपीएन का इस्तेमाल करके को-ऑर्डिनेट किया और अपनी आवाज को ओली सरकार के सामने बेबाकी से रखा।

  1. Related Posts

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    POLITICS; पीसीसी चीफ का ऐलान,उडीसा में कांग्रेस अब अकेले लड़ेगी पंचायत और निकाय चुनाव, बीजेडी से गठबंधन नहीं

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष भक्तचरण दास ने घोषणा की है कि कांग्रेस आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…