FASHION; महिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष का आपत्तिजनक चैट वायरल, बैठक में महिलाओं को वेस्टर्न ड्रेस, सेक्सी लुक में बुलाया

 0 महिला आयोग ने जताई आपत्ति

रायपुर. राजधानी रायपुर में महिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक को लेकर आपत्तिजनक चैट वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया है. चैंबर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता का व्हाट्सएप संदेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं को ‘सेक्सी लुक’ में आने, ग्लैमरस मेकअप करने और वेस्टर्न ड्रेस पहनने के निर्देश दिए गए हैं. इस चैट को लेकर महिला आयोग ने आपत्ति जताई है. इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स की महिला अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए.

बताया जा रहा है कि महिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की मीटिंग 19 सितंबर को होने वाली है. इसी मीटिंग के लिए ग्रुप में ऐसा मैसेज किया गया है. इसे लेकर अब बवाल मचा हुआ है. इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि यह मानसिक घृणा का प्रतीक है. वेस्टर्न कल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है. क्या महिलाओं को बाजार की वस्तु बनाना चाहते हैं. क्या इंटेलिजेंट के साथ सेक्सी भी दिखना होगा. यदि यही शब्द कोई पुरुष लिखता तो क्या होता.? हमारी संस्कृति में हमारी गरिमा है. घटिया मानसिकता के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला अध्यक्ष को माफी मांगना चाहिए.

अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो माफी मांगती हूं : इला गुप्ता

इस मामले में महिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने कहा कि मैंने सार्वजनिक रूप से मैसेज नहीं किया था. बैठक के बाद जन्मदिन सेलिब्रेट करने के हिसाब से पर्सनल में साथ महिलाओं को मैसेज भेजा गया था. अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं.

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर