RAAILWAY; ब्रह्मपुर,रायपुर से सूरत के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द, छत्तीसगढ में व्यापार को मिलेगा बढावा

रायपुर, भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा हेतु एक और सौगात देने जा रही है । जल्द ही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन ब्रह्मपुर (ओडिशा) से उधना (सूरत, गुजरात) के बीच प्रारंभ किया जाएगा । यह नयी ट्रेन ओडिशा से गुजरात तक सीधी लंबी दूरी की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी और पूर्वी, मध्य तथा पश्चिम भारत के अनेक महत्वपूर्ण जिलों और शहरों को जोड़ेगी ।

इस नयी ट्रेन के मार्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भी रायपुर, गोंदिया स्टेशन शामिल हैं । इससे इस क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा हेतु सीधी और सुगम सुविधा उपलब्ध होगी ।

*अमृत भारत ट्रेन की विशेषताएँ

• ओडिशा से गुजरात तक सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी, जिससे यात्रियों का यात्रा समय घटेगा।

• खनिज, वस्त्र, औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्रों को जोड़कर आर्थिक एवं औद्योगिक गतिशीलता को प्रोत्साहन ।

• आधुनिक एलएचबी कोचों से युक्त, आरामदायक यात्रा अनुभव जिसमें बेहतर सीटिंग और ऑनबोर्ड सुविधाएँ होंगी ।

• पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगी ।

इस अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारंभ होने से न केवल ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों से भी यात्रियों की यात्रा और अधिक सहज एवं सुविधाजनक होगी ।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा