SUSPEND; प्राचार्य एस. संगीता नायर निलंबित,धार्मिक आधार पर अनुचिता टिप्पणी करेने का आरोप

दुर्ग, दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम जे.आर.डी. शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग की प्राचार्य श्रीमती एस. संगीता नायर को छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग  द्वारा  तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन को प्राप्त शिकायतों में उल्लेख किया गया कि श्रीमती नायर द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को धार्मिक आधार पर चोटी, तिलक एवं रक्षा सूत्र आदि के संबंध में अनुचित टिप्पणियाँ की गईं। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा केन्द्र के कार्य में केन्द्राध्यक्ष को सहयोग नहीं किया, सेवानिवृत्त व्याख्याता के अवकाश लेखा से संबंधित दस्तावेज़ों का निराकरण एवं पावती नहीं दी और विद्यालय के कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

इन कृत्यों से विद्यालय एवं संकुल में असंतोष का वातावरण उत्पन्न हुआ, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन है और गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इस पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए श्रीमती नायर को निलंबित कर उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा संभाग), दुर्ग निर्धारित किया है। निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। 

  • Related Posts

    FLIGHT; सीएम के सफर को आसान बनाएगा 350 करोड का नया विमान, लेकिन उड़ाएगा विदेशी पायलट, टेस्ट में फंसे भारतीय पायलट

    भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 विमान मंगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह विमान 30 सितंबर को भारत पहुंच सकता…

    CABINET; मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितम्बर को

    रायपुर, /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितम्बर 2026 बुधवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हैं। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर