POLITICS; युवक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल संभव,नोटिस के बाद 60 से ज्यादा पदाधिकारियों की होगी छुट्टी

रायपुर, विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव में मिली हार के बाद अब प्रदेश कांग्रेस के साथ-साथ युवा कांग्रेस ने भी अपने संगठन में बदलाव की रणनीति तैयार कर ली है। युवा कांग्रेस प्रदेशभर में अपने 60 से अधिक पदाधिकारियों को बदलने की तैयारी में है। इन्हें हटाने से पहले सभी को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। अब जवाब के आधार पर कार्रवाई होगी। हालांकि जिन पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा।

आगामी एक-दो महीने में संगठन स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में उनकी भूमिकाओं पर नजर रहेगी। यदि इनके कामकाज में सुधार नहीं हुआ तो उनका हटना तय है। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया ने गुरुवार को कांग्रेस मुयालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता ली। उन्होंने युवा कांग्रेस का चुनाव कराने से इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल संगठन में बदलाव किया जाएगा।

सक्रिय नहीं रहने वाले पदाधिकारियों को पदमुक्त किया जाएगा। वहीं, नए साथियों को शामिल किया जाएगा। एससी, एससी और ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इसके साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा जनता को ठगने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रही है।

बिजली बिल के लिए चरणबद्ध आंदोलन

Youth Congress: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि बढ़ती बिजली बिल को लेकर युवा कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। आने वाले समय में राजधानी रायपुर से एक बड़ा आंदोलन शुरू होगा, जिसमें आम जनता को शामिल किया जाएगा और इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

  • Related Posts

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    ELECTION; नगरीय निकाय चुनाव पर फोकस, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस ने नगर निगम से लेकर पंचायत तक पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी