POLITICS; निःशक्तजन संस्थान घोटाले की जांच के दायरे में पूर्व सीएम रमन सिंह और मंत्री को भी लाने की मांग

रायपुर, रमन सिंह सरकार के समय हुये निःशक्तजन संस्थान के 1 हजार करोड़ के घोटाले की हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह बड़ा घोटाला है। इसमें केवल अधिकारियों के खिलाफ ही नहीं तत्कालीन सरकार में बैठे हुये लोगो के खिलाफ भी जांच की जानी चाहिये। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह और विभागीय मंत्री को भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिये। इतना बड़ा घोटाला बिना सरकार की जानकारी के संभव नही है। अतः पूरे घोटाले के सभी पहलुओं की सूक्ष्म जांच की जानी चाहिये। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष ने कहा कि निःशक्तजन संस्थान घोटाला एक सुनियोजित और संगठित घोटाला था। इसमें तत्तकालीन मुख्य सचिव, सचिवो, अधिकारियों के साथ सत्तारूढ़ दल के नेताओं की संलिप्तता थी, सिर्फ अधिकारियो के खिलाफ जांच से पूरी सच्चाई सामने नहीं आयेगी। 1000 करोड़ की गड़बड़ी का मामला है। मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
उन्होंने कहा कि रमन सरकार के 15 साल घोटालो से भरे रहे है। अभी तो केवल निःशक्तजन संस्थान का घोटाले की जांच के आदेश हुये है। 36000 करोड़ का नान घोटाला, दवा घोटाला, डीकेएस घोटाला, 4200 करोड़ का शराब घोटाल, भारत माला मुआवजा घोटाला, नसबंदी कांड, आंखफोडवा कांड, गर्भाशय कांड जैसे दर्जनों मामले है जिनकी जांच कराई जानी चाहिये।

  • Related Posts

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    BJP; भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, किरण सिंह देव बोले-2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र