ASIA CUP;ये तो बेशर्मी की इंतहा हो गई… टीम इंडिया ने जीता एशिया कप का खिताब, ट्रॉफी लेकर भागा मोहसिन नकवी

दुबई, भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 25 खत्म होने के बाद भी विवाद जारी रहा। 14 सितंबर को जब सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था जब विवाद की शुरुआत हुई थी। फाइनल से बाद भारतीय टीम ने साफ मना कर दिया था कि वह पाकिस्तानी सरकार के मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष होने के नाते ट्रॉफी देने की जिद्द पर अड़ा रहा।

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन काफी देरी से शुरू हुआ। जब भारतीय टीम के मेडल और ट्रॉफी लेने की बार आई तो होस्ट साइमन डूल ने कहा- देवियों और सज्जनों, मुझे एशियाई क्रिकेट परिषद ने सूचित किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज रात अपने पुरस्कार नहीं ले पाएगी। तो मैच के बाद की प्रस्तुति यहीं समाप्त होती है।

ट्रॉफी लेकर भागा नकवी

भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने का इंकार किया तो मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि भी कर दी। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा- हम ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकते जो ऐसे देश का प्रतिनिधित्व करता है जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। इसलिए हमने वह ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह हमारे देश को मिलने वाली ट्रॉफी और मेडल अपने होटल के कमरे में ले जाएंगे।

सैकिया ने आगे कहा- हमें उम्मीद है कि ट्रॉफी और पदक जल्द से जल्द भारत को लौटा दिए जाएंगे। इस नवंबर में दुबई में आईसीसी का सम्मेलन होने वाला है। उस सम्मेलन में हम एसीसी अध्यक्ष के कार्यों के खिलाफ एक बहुत ही गंभीर और कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे।

भारत ने एसीसी से कहा था कि उन्हें एमिरेट्स बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरोनी से ट्रॉफी लेने में कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि मोहसिन नकवी ने एसीसीस अध्यक्ष होने के नाते ट्रॉफी देने पर अड़ा रहा और इसी वजह से टीम इंडिया ने मेडल और ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया।

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी