ACCIDENT; कर्नाटक में लॉरी से टकराने के बाद आग का गोला बनी स्लीपर बस, 12 लोग जिंदा जले, 20 से ज्यादा घायल

बंगलौर, कर्नाटक में बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. चित्रदुर्ग जिले में हिरियूर के पास एक निजी बस और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई. आज इतनी भयावह थी कि इसमें लगभग 12 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हादसा इतना भयावह था कि किसी भी यात्री को भागने का मौका नहीं मिला. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक की डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्लीपर बस से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस आग का गोला बन गई. जब तक कोई-कुछ समझ पाता कि बस धू-धू कर जल गई. बस बेंगलुरु से शिवमोगा और ट्रक हीरियूर से बेंगलुरु जा रहे थे.

हादसे के बाद लगा 30 किमी. लंबा जाम

जानकारी के अनुसार 32 सीट वाली स्लीपर बस में कुल 29 यात्री सवार थे. जब यह हादसा हुआ तो उस दौरान चालक, परिचालक और कुछ यात्री जग रहे थे, जिसमें से कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली. वहीं ट्रक चालक की आग में जलने से मौत हो गई. हादसे के बाद एनएच-48 पर करीब 30 किमी. लंब जाम लग गया, जिसे प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया. फिलहाल, कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है. 

प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

  • Related Posts

    ACCIDENT; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी-ललितपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे..

    रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे…

    POLICE; 6000 रु. का चालान काटा तो लाइनमेन ने कर दी थाने की बत्ती गुल, बिजली कर्मचारी ने पुलिस से ऐसे लिया बदला! 

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बाइक चालक का पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया. चालान कटने के बाद बाइक चलाने वाला युवक, जो पेशे…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र