ACTION; सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार,मंत्री और विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

अंबिकापुर, सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आकांक्षा पर आरोप है कि उसने मंत्री और विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसकी शिकायत के बाद उसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया और आज शुक्रवार को सीतापुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर एक दिन पूर्व सीतापुर थाना में शिकायत आवेदन दिया गया था। जिसमें इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो पर शासकीय भूमि व आंगनबाड़ी कार्य को लेकर झूठे आरोप लगाने का आरोप है। 

शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो द्वारा सार्वजनिक मंच पर की गई टिप्पणी न केवल मर्यादाहीन है, बल्कि इससे जनप्रतिनिधियों की छवि को ठेस पहुंची है। आकांक्षा ने सोशल मीडिया का दुरूपयोग किया है। पत्रकार न होते हुए भी पत्रकारिता जैसा आचरण कर सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया गया।

आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। सीतापुर थाने में अपराध क्रमांक 471/25, धारा 353(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आपको बता दें कि, इसके खिलाफ पहले से कई थानों में शिकायतें हैं। जिसमें गलत सूचना फैलाने का आरोप है। शुक्रवार को पुलिस ने इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना में जुट गई है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी-ललितपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे..

    रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे…

    POLICE; 6000 रु. का चालान काटा तो लाइनमेन ने कर दी थाने की बत्ती गुल, बिजली कर्मचारी ने पुलिस से ऐसे लिया बदला! 

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बाइक चालक का पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया. चालान कटने के बाद बाइक चलाने वाला युवक, जो पेशे…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र