CRIME; बजाज फायनेंस की महिला कर्मी गिरफ्तार, बिना दस्तावेज गिरवी रखे थे चोरी के जेवर 

 रायपुर, बगैर वैध दस्तावेज चोरी के जेवर गिरवी रखने के आरोप में राजेंद्र नगर थाने की पुलिस ने बजाज फाइनेंस की एक महिला फायनेंसर कर्मी को गिरफ्तार किया है. एक नाबालिग सहित दो चोरों ने दो माह पूर्व एक सूने मकान में चोरी करने के बाद सोने और चांदी जेवर के फायनेंस कंपनी में गिरवी रख कर रकम हासिल की थी. फायनेंस कंपनी की महिला कर्मी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल करा दिया है.

जानकारी के अनुसार पंडरी, झंडा चौक निवासी सनोहर जहां को बगैर वैध दस्तावेज के चोरी के जेवर गिरवी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुरैना, परशुराम नगर निवासी सुशीला जाल ने 25 अक्टूबर को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि तबीयत खराब होने पर वह चार अक्टूबर को ओडिशा स्थित अपने गांव गई थी.

गांव से वापस आने पर महिला ने देखा कि अज्ञात चोर उसके सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी रकम तथा जेवर चोरी कर ले गया है. चोरी के आरोप में पुलिस ने आशीष नेताम और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया. पूछताछ करने पर दोनों ने तेलीबांधा स्थित बजाज फायनेंस कंपनी में सनोहर जहां के पास जेवर गिरवी रखने की जानकारी दी. चोरों के कब्जे से प्राप्त गिरवी स्लिप के आधार पर पुलिस ने सनोहरा को गिरफ्तार किया है.

  • Related Posts

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    ACCIDENT; स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के चक्कर में पैर फिसलने से डूबा भांजा, बचाने कूदे मामा की भी मौत

    धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व