POLITICS; झुग्गी बस्ती को हटाने पर सांसद बृजमोहन बोले- जो जहां है वहीं रहेगा, किसी को उजड़ने नहीं देंगे

0 दुर्गा नगर शांति नगर के झुग्गीवासियों के पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया आश्वासन

रायपुर, राजधानी रायपुर शहर के दुर्गा नगर शांति नगर, सिविल लाइन वार्ड में लगभग 150 परिवारों के विस्थापन की संभावना से उपजे तनाव के मद्देनजर, दुर्गा नगर निवासी और उत्कल गाँड़ा समाज के सैकड़ों लोग आज पूर्व मंत्री एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिले। दुर्गा नगर वासियों ने सांसद को शासन द्वारा प्रस्तावित पुनर्वास योजना से होने वाली गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों की बातें गंभीरता से सुनीं और उन्हें दृढ़ आश्वासन दिया, “जो जहां है, वही रहेगा। हम किसी को ना उजाड़े है  और न ही उजड़ने देंगे। हम ग़रीबों के साथ है ” उन्होंने समुदाय की चिंताओं को समझने और उनके हित में हर संभव हस्तक्षेप करने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि दुर्गा नगर में पिछले 60-70 वर्षों से लोग निवास कर रहे हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं। यदि इन परिवारों को शहर से 15 किलोमीटर दूर, पिरदा जैसे सुविधाविहीन क्षेत्र में विस्थापित किया जाता है, तो उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी, जिससे उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। दुर्गा नगर को बचाने के लिए उत्कल गाँड़ा समाज के लोग लगातार संघर्षरत हैं, जिसके तहत पहले नगर निगम का घेराव एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जा चुका है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल से भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से सामाजिक व कांग्रेस नेता राधे श्याम विभार, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री नेता किशोर महानंद, जोगी कांग्रेस नेता अधिवक्ता भगवानू नायक, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत बाग, सामाजिक नेता बनमाली छुरा, प्रीतम महानंद, जीतु सागर, आशीष तांडी, रामू नायक, वैष्णव भतरिया आदि मोहल्ला वासी शामिल थे।

  • Related Posts

    POLITICS; संविधान रक्षा मार्च निकाल कर कांग्रेस ने वोट चोरी और SIR पर सरकार को घेरा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज रायपुर में कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर संविधान रक्षा मार्च निकालकर सरकार और चुनाव आयोग को…

    CONGRESS; छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में महिला कांंग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, ओबीसी महिलाओं का संगठन में दबदबा

    रायपुर, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने आज छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है और आदेश जारी कर दिया…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..