NAXALITE; बस्तर में नक्सलवाद पर करारा प्रहार… मुठभेड़ में 14 हार्डकोर नक्सली ढेर, हथियार और शव बरामद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शनिवार को माओवादियों के खिलाफ जवानों ने बड़ा प्रहार किया. बीजापुर और सुकमा के इलाकों में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों की दोनों कार्रवाईयों में बड़ी सफलता हासिल हुई है. बीजापुर में दो नक्सलियों के शव और हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं. वहीं सुकमा मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए हैं.

सुकमा के किस्टाराम एरिया में नक्सलियों पर डीआरजी जवान कहर बनकर टूटे हैं. सर्च ओपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई नक्सलियों को ढेर किया, जिसमें डीवीसीएम मंगडु के भी मारे जाने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक किस्टाराम एरिया में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. मुठभेड़ स्थल से सभी 12 नक्सलियों के शव के साथ एक 47 और इंसास राइफल बरामद किया गया है.

नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. डीआरजी जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो माओवादियों को मार गिराया है. दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं. दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. इलाके में जवानों का सर्च अभियान जारी है.

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली, जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. डीआरजी की टीम दक्षिण बस्तर क्षेत्र में अभियान पर निकली थी. इस दौरान डीआरजी ओर माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. सुबह 05 बजे से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. इलाके में जवानों का सर्च अभियान जारी है. अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद हुए है. बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना पुष्टि की है.

नक्सली कमांडर देवा ने किया आत्मसमर्पण 

नक्सली कमांडर बारसे देवा के समर्पण पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी कोशिश थी कि छत्तीसगढ़ में पुर्नवास हो, लेकिन तेलंगाना में हो रहा है, यह भी ठीक है. छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था. अब मन परिवर्तन के बाद आज वह औपचारिक रूप से सरेंडर करेगा. सब कुछ मार्च 26 के लक्ष्य के तहत हो रहा है. देश से नक्सलवाद रूपी नासूर समाप्त हो रहा है.

  • Related Posts

    CGSPTC; एमडी के नाम से फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की कोशिश,संदिग्ध संदेश,कॉल या ईमेल से सतर्क रहें

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला के नाम का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात व्यक्तियों व्दारा अधिकारियों को ठगने का प्रयास किया गया। अधिकारियों की…

    ACCIDENT; वेदांता पावर प्लांट में विस्फोट से 10 मजदूरों की मौत, दो दर्जन घायल, कई घायल अब भी गंभीर

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार अब इस…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……