ROAD SAFETY; सड़क सुरक्षा माह में स्लोगन लेखन,स्वयं सेवकों ने चलाया अभियान

नारायणपुर, लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र केरलापाल नारायणपुर की अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ रत्ना नशीने के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत ग्राम बिंजली,पालकी, ब्रेहबेड़ा, खैराभाट एवं नारायणपुर में जनजागरुकता अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के टैग लाइन को ध्यान में रखते हुए स्वयं सेवकों द्वारा दीवारों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित 500 स्लोगन एवं पंक्तिया लिखें जा चुके हैं l

डॉ नशीने ने बताया कि सड़क हादसों में बहुत लोगो की मौत हो जाती है इसमें सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं- लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन, शराब पीकर, मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना, हेलमेट/सीटबेल्ट न पहनना, खराब सड़क की स्थिति और कोहरा, बारिश के साथ ही वाहन में खराबी और यात्रियों की गलती। ये सभी कारक मिलकर सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ाते हैं, खासकर भारत जैसे देशों में मानवीय भूल एक बड़ा कारण है l उन्होंने स्वयं सेवको को यह भी बताया कि सड़कों पर नियमों का और सड़क संकेतों का उपयोग करें।

सड़क परिवहन मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2024 में देश में सड़क हादसों में 1.77 लाख लोगों की मौत हुई। यह औसतन हर दिन 485 मौतें हैं। यह आंकड़ा 2023 की तुलना में 2.3 फीसद ज्यादा है, जब 1.73 लाख लोगों की जान गई थी। इसे देखते हुए स्वयं सेवकों को और जागरूकता लाने के लिए नारा लेखन अभियान चलाया हैं और जिससे सड़क सुरक्षा की ओर ध्यान आकर्षित हो और लोगो में जागरूकता आये l 

  • Related Posts

    CGSPC; पाॅवर कंपनी के 11 कर्मचारी सेवानिवृत ,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर दी गई विदाई

    रायपुर , छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 11 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त अधिकारी.कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र एवं…

    LIQUOR; श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगी शराब, मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब रहेंगे बंद

    रायपुर, राज्य शासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा इस संबंध में…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती