ओड़िशा कैबिनेट का बड़ा फैसला; अगले 10 वर्षों के लिए भारतीय हॉकी टीम के प्रायोजन की मिली मंजूरी

भुवनेश्वर, राज्य मंत्रिमंडल ने 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हॉकी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट ने अगले 10 वर्षों के लिए भारतीय हॉकी टीम के प्रायोजक के रूप में ओडिशा को शामिल करने को मंजूरी दे दी है। यानी 2033 तक ओडिशा भारतीय हॉकी टीम का प्रायोजक रहेगा।इस फैसले से खेल के क्षेत्र में काफी संभावनाएं पैदा होंगी। ओडिशा ने लगातार दो बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर के दुनिया में अपना नाम बनाया है।

पूरे देश में बढ़ेगी हॉकी की लोकप्रियता

मुख्यमंत्री ने ओडिशा को स्पोर्ट्स हब बनाने का सपना देखा है। आज की कैबिनेट की मंजूरी से मुख्यमंत्री के सपने को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे न केवल ओडिशा में बल्कि पूरे देश में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

संकट के वक्त ओडिशा बना उम्मीद की किरण

गौरतलब है कि सहार इंडिया के भारतीय हॉकी टीम की स्पॉन्सरशिप छोड़ने के बाद भारतीय हॉकी के लिए संकट खड़ा हो गया था। इस दौरान ओडिशा भारतीय हॉकी के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा।

हॉकी विश्व कप की 2 बार हो चुकी है मेजबानी

ओडिशा सरकार ने भारतीय हॉकी टीम को प्रायोजित करने का फैसला किया था। ओडिशा दो बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करके हॉकी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा चुका है।

अगस्त 2021 में, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की थी कि वह अगले 10 वर्षों के लिए भारतीय टीम को प्रायोजित करेंगे। मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में सफलता पर भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों को सम्मानित करते हुए यह घोषणा की।ओडिशा 2018 से भारतीय टीम को प्रायोजित कर रहा है। और सौदा 5 साल के लिए था। जो 2023 में खत्म होने वाला था। सरकार में 10 साल के विस्तार के बाद, ओडिशा 2033 तक भारत को प्रायोजित करना जारी रखेगा।

  • Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी को 50 लाख का इनाम, राज्य सरकार ने किया सम्मानित

    रायपुर, भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की…

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…