छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निबटने की रणनीति बनेगी; आज एक दिनी कार्यशाला में वैज्ञानिक करेंगे विचार-मंथन

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ‘‘छत्तीसगढ़ राज्य में जलवायु परिवर्तन की समस्याएं चरम मौसम घटनाओं के लिए अनुकूलन और शमन रणनीतियां’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन कल 26 अप्रैल कृषि महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में किया जा रहा है। संगोष्ठी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंध मण्डल सदस्य आनंद मिश्रा, डॉ. एस.के. बाल, परियोजना समन्वयक, अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (कृषि मौसम विज्ञान), हैदराबाद, श्रीमती रानू साहू, संचालक कृषि एवं माथेश्वरन व्ही, संचालक उद्यानिकी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. नंदेहा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में खरीफ क्षेत्र का कुल रकबा लगभग 47 लाख हेक्टेयर है, जिसमें धान की फसल का रकबा लगभग 37 लाख हैक्टेयर है। धान के अतिरिक्त यहां खरीफ मौसम में अरहर, मूंग, उड़द, मक्का, मूंगफली, तिल, सोयाबीन इत्यादि फसलें एवं रबी मौसम में गेंहू, मक्का, चना, उड़द, मूंग, सरसों, अलसी इत्यादि फसलें उगाई जाती हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि के क्षेत्रों में प्रमुख समस्याओं में वर्षा का असमान वितरण, छोटे-छोटे खेत, छोटे किसान जिनकी जोखित वहन करने की कम क्षमता है। जलवायु परिवर्तन कृषि प्रणालियों के लिए अत्यन्त जोखिम भरा है, जिससे आर्थिक विकास, खाद्य और आजीविका सुरक्षा प्रभावित होती है। उच्च तापमान और अनिश्चित वर्षा का प्रभाव विशेष रूप से बढ़ती घटनाएं जैसे बाढ़, सूखा और तूफान के परिणाम स्वरूप जीवन, आजीविका और वित्तीय लागत का नुकसान होता है। तेजी से आर्थिक विकास, शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं। इन्ही सभी विषयों पर संगोष्ठी के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

  • Related Posts

    PMKSN; पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि 23वीं क‍िस्‍त आज, आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये

    नईदिल्ली, इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20…

    WPD; कृषि महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता के पहले निकली जागरूकता रैली,स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    रायपुर, कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’