POLITICS; डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान- अब बिलासपुर और दुर्ग में भी जल्द लागू होगी कमिश्नरेट प्रणाली

दुर्ग, भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में आज मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया। गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि जल्द ही दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में पुलिस की कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जाएगी। उन्होंने कानून व्यवस्था में कसावट और बेहतर परिणाम लागू होने के हिसाब से यह बात कही।

भिलाई में राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस को इसकी अगवानी मिली है। 14 वीं अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज आज से हुआ है, जो 27 फरवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और पुलिस की 54 विंगो की 29 टीमें शामिल हो रही है। व्यवस्थाओं के लिए स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आईपीएस सदानंद कुमार को जवाबदेही सौंपी गई है।

गृहमंत्री विजय शर्मा आज प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में रायपुर के बाद छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली पर बात की। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हर वो महानगर छत्तीसगढ़ का जहां कमिश्नरी प्रणाली की आवश्यकता है वहां भविष्य में जरूर लागू होगा। मैं यह नहीं कह सकता कि यह कब लागू होगा परंतु हर वह शहर जहां व्यवस्था को लेकर इसकी आवश्यकता है वहां इसे लागू किया जाएगा। जल्द ही दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में पुलिस की कमिश्नरी प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था में कसावट आने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती