POLLUTION; शराब फैक्ट्री का प्रदूषण सीधे नदी में… शिवनाथ नदी में मछलियां मरीं,हाई कोर्ट ने बंद कराई थी फैक्ट्री

बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर से महज 27 किमी दूर मोहभट्टा-धूमा गांव के पास शिवनाथ नदी में लाखों मछलियां मरी पड़ी हैं। भाटिया वाइन्स शराब फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी को बिना ट्रीटमेंट किए बाहर फेंक दिया जा रहा है।स्प्रिट वाला यह पानी नाले के रास्ते शिवनाथ नदी में जा रहा है। इसकी वजह से नीली शिवनाथ नदी पूरी काली हो चुकी है। यही वजह है कि नदी में पलने वाले लाखों जीव-जंतु मर रहे हैं। फैक्ट्री को एक साल पहले हाईकोर्ट ने इसी वजह से कुछ दिनों के लिए बंद करवा दिया था।

गांव वालों ने बताया कि कुछ दिनों तक फैक्ट्री से पानी निकलना बंद भी हो गया था। लेकिन फिर कुछ महीनों से सप्ताह में दो-तीन दिन रात के समय पानी छोड़ा जाता है। यह पानी इतना जहरीला है कि अगर हाथ-पांव में लग जाए तो खुजली होने लगती है। कई लोगों को सांस की बीमारी हो गई है, लेकिन कोई इसलिए कुछ नहीं बोलता क्योंकि फैक्ट्री से लोगों को रोजगार मिला हुआ है। काम करने वालों को हर दिन शराब भी दी जाती है।

आबकारी नीति में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज और ट्रीटमेंट अनिवार्य का साफ उल्लेख है। यानी बिना ट्रीटमेंट के नदी, नाला, जमीन या जल स्त्रोत में गंदगी को छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध है। जब फैक्ट्री यह लिखित में देती है ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगी तभी उसे पर्यावरण की एनओसी दी जाती है। उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त भी किया जा सकता है।

बताया गया है कि भाटिया वाइन्स के आसपास 15 गांव गंदे पानी की दुर्गंध से प्रभावित हैं, जिनमें मोहभट्टा, धूमा, खजरी, सारगांव, बारगांव, नागपुरा, करही, चुनचुनिया, गोढ़ी और मदकू शामिल हैं। दहशतजदा ग्रामीणों ने बताया कि अफसर और नेता फैक्ट्री से जुड़े हैं, इसलिए आवाज उठाना मुश्किल है। पहले हाईकोर्ट में गांव वालों ने लिखकर समस्या से इनकार किया था। रोजगार के कारण लोग मजबूर हैं। एक महिला के अनुसार, सांस की समस्या बढ़ रही है और अब बाहर के लोग यहां शादी से भी कतराने लगे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SEC;ईवीएम प्रबंधन, चुनावी डेटाबेस साझा करने और समय पर चुनाव कराने पर बनी सहमति

    0 स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन रायपुर, राज्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित कार्यालय में आज राज्य निर्वाचन आयुक्तों…

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व