DOG; पागल कुत्ते का आतंक,10 लोगों को बनाया शिकार,ग्रामीण दहशत में

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामपाली और जंघोरा में एक पागल कुत्ते के आतंक से हड़कंप मच गया है। बीते कुछ घंटों में कुत्ते ने करीब दर्जनभर लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया है। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इन लोगों को बनाया शिकार

हमले में घायल होने वालों में ग्राम जामपाली के भूषण ध्रुव, संतोष देवांगन, दृष्टि दीवान, रामलाल ध्रुव, पिथौरा के मनोज अग्रवाल, बरेकेल के धनंजय ठाकुर, तेज बाई, जंघोरा के रूपेश तिवारी, रोशनी सिन्हा और बरेकेल खुर्द की भूमि साहू शामिल हैं। सभी को समय पर अस्पताल पहुंचाकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आवारा कुत्ता बेहद आक्रामक हो चुका है और गांव की गलियों में लगातार घूमते हुए लोगों को निशाना बना रहा है। अचानक हो रहे इन हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं। स्थिति ऐसी बन गई है कि कई लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं और एहतियात बरतते हुए अपने परिवार, खासकर बच्चों को घर के भीतर ही रहने की सलाह दे रहे हैं।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

घटना के बाद परिजनों में खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर बच्चों को घर के अंदर ही रहने की सख्त हिदायत दी है। स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक भी बेहद सतर्क हो गए हैं और उनकी आवाजाही पर विशेष नजर रख रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, SI, एएसआई और हेड कांस्टेबल समेत 136 पुलिसकर्मियों के तबादले

    रायपुर,  रायपुर कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कुल 136 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी करते हुए नामों की…

    कृषि मंत्री राम विचार नेताम से सर्व आदिवासी समाज एवं पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले के सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार एवं ग्राम पंचायत टेमरी पलारी के प्रतिनिधिमंडल ने नवा रायपर पहुंचकर कृषि एवं आदिमजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…