FOREST; इस माह चार आईएफएस अफसर सेवानिवृत होंगे, अरण्य में भारी फेरबदल के आसार

रायपुर, अफसरों की कमी से जूझ रहे वन मुख्यालय छत्तीसगढ में अगले महीने फिर से चार आईएफएस अधिकारी कम हो जाएंगे। इस माह जुलाई के अंत में चार अफसर सेवानिवृत्त हो रहे है। इसमें वरिष्ठ अधिकारी प्रेम कुमार, अनिल कुमार साहू, आलोक तिवारी एवं राजेश चंदेले शामिल है। प्रेम कुमार वन विकास निगम के एमडी है,जबकि अनिल कुमार साहू लघु वनोपज संघ के एमडी है। बहरहाल अगले महीने वन मुख्यालय भी बदला-बदला नजर आयेगा। कुछ अफसर इधर से उधर हो सकते है। रायपुर वृत से भी कुछेक अफसरों को स्थानांतरित करने की खबर है।

बता दें दो महीने पहले ही अरुण पांडे पीसीसीएफ बने है। चार अफसरों की सेवानिवृत्ति के बाद वन मुख्यालय में वरिष्ठ अफसरों की बेहद कमी महसूस की जा रही है। तेंदूपत्ता संघ और वन विकास निगम भले ही वन विभाग से अलग और स्वतंत्र विंग है लेकिन दोनों जगह एमडी के पद पीसीसीएफ रैंक के हैं। दोनों संस्थाओं में एमडी (प्रबंध निदेशक) के पद खाली हो जाएंगे। नियमानुसार इन पदों पर पीसीसीएफ स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति होती है, लेकिन विभाग में 30 वर्ष की अनिवार्य सेवा अवधि पूरी करने वाले पात्र अधिकारियों की कमी की स्थिति बन रही है।

ओपी यादव के बाद एक भी आईएफएस ऐसे नहीं हैं जिनकी सेवा के 30 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सरकार को इन दोनों पदों पर प्रभारी व्यवस्था का सहारा लेना पड़ेगा। यानी 30 साल से कम सेवा वाले अफसरों को प्रभारी एमडी बनाना पड़ेगा। श्रीमती संजीता गुप्ता सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं। उनके बाद अमरनाथ प्रसाद, प्रणीता पॉल और राजेश पॉल का नाम आता है। अमरनाथ प्रसाद वर्तमान में शासन में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि प्रणीता पॉल और राजेश पॉल दूसरे राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं।

5 आईएफएस प्रतिनियुक्ति पर

5 आईएफएस अफसर अभी डेप्युटेशन पर दूसरे विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इनमें राजू अगासी मनी प्रदूषण निवारण मंडल में और विवेक आचार्य संस्कृति विभाग के एमडी हैं। जबकि तीन अफसर राजेश कल्लौजे, प्रणीता दास बंगलुरु में और सोमा दास पश्चिम बंगाल में पद हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UNION; छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड एवं मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष बने चुन्नीलाल ध्रुव, शुभम सोनी प्रांतीय सचिव निर्वाचित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर चुन्नीलाल ध्रुव एवं प्रांतीय सचिव पद पर शुभम सोनी निर्वाचित घोषित किए गए। इनका दो वर्ष का कार्यकाल होगा।नवनिर्वाचित प्रांतीय…

    GOVT; तीन साल से एक ही जगह जमे अफसर -कर्मी हटाए जाएंगे, सरकारी फरमान जारी

    रायपुर. एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले करने के निर्देश दिए गाए है.छत्तीसगढ़ शासन ने समस्त विभागों, संभागआयुक्तों और कलेक्टरों समेत अन्य को एक आदेश जारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी