रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर डिप्टी रेंजरों का प्रमोशन किया है। जारी आदेश के मुताबिक, 22 डिप्टी रेंजरों को रेंजर पद पर पदोन्नत किया गया है। साथ ही उनकी पदस्थापना भी कर दी गई है। सूची में पदोन्नत 9 रेंजर बस्तर-कांकेर एवं 9 रेंजर बिलासपुर वन वृत के है।







