रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित स्पाइन सर्जन एवं सप्तगिरी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. वेंकटेश दसारी को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आरोग्यम हेल्थकेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. वेंकटेश दसारी ने अब तक 1200 से अधिक सफल स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) सर्जरी कर अनेक मरीजों को नया जीवन प्रदान किया है। वे छत्तीसगढ़ के सबसे युवा स्पाइन सर्जन हैं और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जटिल स्पाइन रोगों का सफल उपचार कर रहे हैं।
इस सम्मान के अवसर पर डॉ. दसारी ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी सप्तगिरी हॉस्पिटल की समर्पित चिकित्सकीय टीम, स्टाफ और उन सभी मरीजों का सम्मान है, जिन्होंने उन पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेशवासियों को महानगरों जैसी अत्याधुनिक स्पाइन चिकित्सा सुविधाएं रायपुर में ही उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी मरीजों को विश्वस्तरीय एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
डॉ. वेंकटेश दसारी को मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान न केवल उनकी चिकित्सा विशेषज्ञता की पहचान है, बल्कि छत्तीसगढ़ में स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में बढ़ती गुणवत्ता और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का भी प्रमाण है।







