RMC; 5 पंजीकृत इंजीनियर 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट,भवन अनुज्ञा प्रक्रिया में सख्त कार्रवाई

रायपुर, नगर पालिक निगम, रायपुर में भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिशन ) प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, समयबद्ध एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 5 पंजीकृत इंजीनियरों को 1 वर्ष की अवधि के लिए ब्लैकलिस्ट ( निलंबित ) किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
भवन अनुज्ञा प्रकरणों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि संबंधित पंजीकृत इंजीनियरों द्वारा बीपीएमएस (बिल्डिंग परमिशन मैनेजमेंट सिस्टम ) पोर्टल पर प्रस्तुत प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी एवं बार-बार तकनीकी त्रुटियां की गईं, जिसके कारण आवेदन लगातार रीएससाइन होते रहे तथा भवन अनुज्ञा प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में नहीं हो सका। इन अनियमितताओं के संबंध में सभी संबंधित इंजीनियरों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया।

प्राप्त स्पष्टीकरणों का परीक्षण करने पर वे संतोषजनक नहीं पाए गए, जबकि एक प्रकरण में निर्धारित समयावधि में कोई उत्तर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त तथ्यों के परीक्षण के उपरांत आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा भवन अनुज्ञा प्रक्रिया की पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से  5 पंजीकृत इंजीनियरों को 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट करने के आदेश जारी किए गए है. ब्लैकलिस्ट अवधि के दौरान उक्त सम्बंधित 5 पंजीकृत इंजीनियर नगर पालिक निगम रायपुर के बीपीएमएस पोर्टल के माध्यम से किसी भी प्रकार के भवन अनुज्ञा आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे तथा उनके नाम से कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयुक्त संबित मिश्रा ने कहा कि नगर पालिक निगम रायपुर में भवन अनुज्ञा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, दस्तावेजों की कमी, तकनीकी त्रुटि अथवा नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना नगर पालिक निगम रायपुर की सर्वोच्च प्राथमिकता है।भविष्य में भी यदि किसी पंजीकृत आर्किटेक्ट अथवा इंजीनियर द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है,  तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC; डायवर्सन की तिथि से खुले भूखंडों पर भी संपत्तिकर देय होगा, संपत्तिकर के लिए स्व-विवरणी जमा नहीं करने वाले को लगेगा अर्थदंड

    रायपुर , छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 138 (2) (क) के अनुसार प्रत्येक संपत्तिधारक के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 31 मार्च से पूर्व स्व-विवरणी (सेल्फ असेसमेंट…

    RMC; रायपुर नगर निगम में इंजीनियरों को दी गयी नवीन पदस्थापना, कई प्रभावित

    रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम में अभियंताओं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना देने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र