RMC; डायवर्सन की तिथि से खुले भूखंडों पर भी संपत्तिकर देय होगा, संपत्तिकर के लिए स्व-विवरणी जमा नहीं करने वाले को लगेगा अर्थदंड

रायपुर , छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 138 (2) (क) के अनुसार प्रत्येक संपत्तिधारक के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 31 मार्च से पूर्व स्व-विवरणी (सेल्फ असेसमेंट ) प्रस्तुत करना अनिवार्य है। निर्धारित समयावधि में स्व-विवरणी प्रस्तुत नहीं करने पर ₹1,000 (एक हजार रुपये) का दंड अधिरोपित किए जाने का प्रावधान है। नगर पालिक निगम रायपुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे संपत्तिकर संबंधी सभी प्रावधानों का समय पर पालन करें तथा कर निर्धारण हेतु सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।
      
 इसी प्रकार  छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 138 (3) के अनुसार यदि कोई संपत्तिधारक गलत स्व-विवरणी प्रस्तुत कर वास्तविक देय संपत्तिकर से कम कर निर्धारित कराता है तथा नगर निगम द्वारा किए गए निर्धारण में 10 प्रतिशत से अधिक का अंतर पाया जाता है, तो ऐसे मामलों में कर अंतर की राशि का पाँच गुना दंड लगाए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार 2 प्रतिशत प्रतिमाह अधिभार एवं अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हैं।
     रायपुर नगर पालिक निगम ने नागरिकों को जानकारी दी है कि डायवर्सन की तिथि से खुले भूखंडों पर संपत्तिकर देय होगा। इसके अतिरिक्त ऐसे सभी खुले भूखंड, जो राजस्व अभिलेखों में कृषि मद में दर्ज हैं, किंतु उन पर व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, उन पर भी नियमानुसार संपत्तिकर देय होगा। ऐसे सभी संपत्तिधारक अपने निकटतम नगर निगम जोन कार्यालय में संपर्क कर संपत्ति का नियमानुसार निर्धारण कराते हुए संपत्तिकर जमा करें।
     रायपुर नगर पालिक निगम ने आगे नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूखंड या भवन का क्रय करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित संपत्ति का संपत्तिकर अद्यतन रूप से जमा है तथा उस पर कोई कर बकाया नहीं है। साथ ही  किसी भी संपत्ति के क्रय-विक्रय के उपरांत तीन माह के भीतर नामांतरण (स्वामित्व परिवर्तन) की सूचना रायपुर नगर पालिक निगम को देना अनिवार्य है। समय पर नामांतरण नहीं कराने की स्थिति में कर संबंधी दायित्व एवं अन्य वैधानिक जटिलताएँ उत्पन्न हो सकती हैं।
      

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC; 5 पंजीकृत इंजीनियर 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट,भवन अनुज्ञा प्रक्रिया में सख्त कार्रवाई

    रायपुर, नगर पालिक निगम, रायपुर में भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिशन ) प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, समयबद्ध एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते…

    RMC; रायपुर नगर निगम में इंजीनियरों को दी गयी नवीन पदस्थापना, कई प्रभावित

    रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम में अभियंताओं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना देने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र