POLITICS; छत्तीसगढ़ के BJP कार्यकर्ता का बेटा कभी था अरविंद केजरीवाल का खास, अब नितिन की टीम में मिला बड़ा ओहदा

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है. इस नई टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें एक ऐसा नाम भी शामिल है जिसने कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी (आप) से बगावत कर भाजपा का दामन थामा था. अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी रणनीतिकारों में गिने जाने वाले संदीप पाठक को भाजपा ने राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

कौन है संदीप पाठक

कुछ महीनों पहले आम आदमी पार्टी में हुई बड़ी टूट की इस कहानी के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए हैं, क्योंकि संदीप पाठक के पिता छत्तीसगढ़ में भाजपा के निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ता हैं और उनका परिवार जनसंघ के समय से ही पार्टी से जुड़ा रहा है. संदीप पाठक का जन्म 4 अक्टूबर 1979 को छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बेटाहा गांव में हुआ था और राजनीति में आने से पहले वे एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद थे. उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यूके) से पीएचडी करने के बाद ऑक्सफोर्ड और एमआईटी (यूएसए) जैसे संस्थानों में रिसर्च की तथा आईआईटी दिल्ली में प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दीं. आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की और पर्दे के पीछे रहकर संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाई.

पंजाब में आप की जीत के रणनीतीकार

साल 2022 में पंजाब में ‘आप’ को मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे उनकी रणनीति का बड़ा हाथ था, जिसके चलते पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय संगठन महासचिव, पंजाब सह-प्रभारी और गुजरात प्रभारी जैसी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपते हुए राज्यसभा भेजा था. अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने वाले संदीप पाठक का ‘आप’ छोड़कर भाजपा में जाना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका था. वे उन सात राज्यसभा सांसदों में शामिल थे जिन्होंने आम आदमी पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा था. अब भाजपा की ओर से उन्हें राष्ट्रीय मंत्री का पद सौंपा जाना राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा और अहम बदलाव माना जा रहा है.

संगठन की मजबूती के लिए करुंगा काम

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे राष्ट्रीय मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए माननीय प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्रीबी.एल. संतोष का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा