BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के

नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश तो साफ है कि बीजेपी सोशल मीडिया पर फोकस बढ़ाना चाहती है। हालांकि सोशल मीडिया का जिम्मा मिलते ही सोशल मीडिया टीम के सभी लोगों ने या तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए, या सारी पोस्ट हटा दी।

बीजेपी ने 11 साल तक आईटी सेल और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मालवीय की जगह 58 साल के दीपक महस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया है। पहली बार सोशल मीडिया टीम में चार सह संयोजक बनाए हैं। महाराष्ट्र से प्रीती गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव। नाम का ऐलान होते ही संयोजक से लेकर सारे सहसंयोजकों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की सफाई शुरू कर दी। दीपक महस्के के एक्स हैंडल पर 16.3 हजार फॉलोवर्स हैं, लेकिन उन्होंने सारी पोस्ट हटा ली हैं। उनके इंस्टा हैंडल पर 2184 फॉलोवर्स हैं लेकिन पोस्ट एक भी नहीं दिखती। इसी तरह प्रीति गांधी अब तक जिस एक्स हैंडल से पोस्ट करती रही हैं, वह अकाउंट अब डिलीट हो गया है।

आलोक भट्ट का भी अकाउंट डिलीट हो गया है। शिवानंद द्विवेदी ने अपने सभी पोस्ट छुपा लिए हैं। अरुण यादव ने भी अपनी सारी पोस्ट छुपा ली हैं। अरुण यादव हरियाणा में बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज रह चुके हैं लेकिन 2022 में उनकी एक पोस्ट पर विवाद होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मिलते ही सबने अपनी सोशल मीडिया की स्लेट क्लीन कर दी है, अब शायद ये नई क्लीन स्लेट के साथ सामने आना चाहते हैं।

कौन हैं दीपक महस्के

इन्हें संघ का करीबी माना जाता है। ये छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं, तब नितिन नवीन वहां चुनाव का जिम्मा देख रहे थे। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) के चेयरमैन हैं। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला हुआ है। छत्तीसगढ़ बीजेपी के डिजिल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 1968 में जन्मे म्हास्के ने केमिस्ट्री में एमएससी की है। इसके अलावा उन्होंने सीमेंट टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का सर्टिफाइड कोर्स भी किया है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रोफेसर के तौर पर की थी। इसके बाद वे खेती के क्षेत्र में आए और बागवानी और जैविक खेती में उन्हें तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने कुछ समय सड़क निर्माण के क्षेत्र में भी काम किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा