DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत कैसे हुई. अभी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो उनकी मौत हो चुकी थी. उनकी मौत के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई.पूर्व सांसद सज्जन कुमार 1984 के सिख दंगों के मामले में दोषी पाए गए थे. हालांकि, उन्हें दिल्ली की उच्च न्यायालय ने दो मामलों में बरी कर दिया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने 1 नवंबर 1984 को दिल्ली में भीड़ को उकसाते हुए कहा था कि ‘हमारी मां मार दी, सरदारों को मार दो.’ उन पर भीड़ को भड़काने का आरोप है. इसके साथ ही आरोप है कि उनके समर्थकों ने सिखों के घरों की वोटर लिस्ट से पहचान की और उनके घरों और व्यापार को तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी.

5 सिखों की हत्या के लिए उकसाने का आरोप

आरोप के अनुसार, सज्जन कुमार के भड़काने की वजह से दिल्ली कैंट के राजनगर इलाके में भीड़ ने पांच सिखों केहर सिंह, गुरप्रीत सिंह, रघुवेंद्र सिंह, नरेंद्र पाल सिंह और कुलदीप सिंह की हत्या कर दी थी. हालांकि, इस मामले में साल 2002 में दिल्ली की एक निचली अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था, लेकिन साल 2005 में एक बार फिर उनके खिलाफ नया केस दर्ज हुआ. यह केस सीबीआई ने जीटी नानावटी कमिशन की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया.

उम्र कैद की सजा काट रहे थे सज्जन कुमार

सज्जन कुमार को सिख दंगे से जुड़े एक और मामले में दोषी पाए जाने के बाद उम्र कैद की सजा हो गई. जिसमें वे जेल काट रहे थे. लेकिन आज गुरुवार को उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया. फिलहाल, अभी यह पता नहीं लग पाया है कि उनकी मौत किन वजहों से हुई है. डॉक्टरों की टीम यह पता लगाने में जुटी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा