MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह तलाशने का काम चल रहा है। वहीं, नवंबर 2025 में नीलाम की गई करीब आधा दर्जन खदानें अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। इन खदानों के लिए पर्यावरण विभाग से NOC नहीं मिलने के कारण उत्खनन अटका हुआ है। नीलामी के करीब 8 महीने बाद भी खदानें बंद हैं। अब विभाग नई जगहों का सर्वे कर ऑनलाइन टेंडर की तैयारी कर रहा है।

विभाग का कहना है कि जिले में वैध रेत खदानों की संख्या बढ़ने से अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। नदी से लगे कई घाटों पर दिन के साथ रात में भी अवैध रूप से रेत निकालने की शिकायतें सामने आती हैं। अवैध उत्खनन और परिवहन से सरकार को रॉयल्टी के रूप में मिलने वाले राजस्व का नुकसान होता है। विभाग का मानना है कि नई खदानें शुरू होने के बाद इस पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

रायपुर जिले में नवंबर 2025 में गौरघाट, कागदेही, कुरुद, पारागांव सहित 6 रेत खदानों की नीलामी की गई थी। रिवर्स ऑक्शन के जरिए ठेकेदार भी तय हो चुके थे। इसके बावजूद करीब 8 महीने बीतने के बाद भी पर्यावरण विभाग से एनओसी नहीं मिल पाई है। बिना पर्यावरणीय अनुमति के इन खदानों से रेत का उत्खनन शुरू नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी खदानें अब तक बंद हैं।

पुरानी खदानों की प्रक्रिया अटकी होने के बीच खनिज विभाग ने अब आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए संभावित जगहों की तलाश शुरू की है। विभाग ऐसी जगहों का चयन कर रहा है, जहां रेत उत्खनन और परिवहन से ग्रामीणों, विकास कार्यों और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। इसके लिए पटवारी, तहसीलदार और खनिज विभाग के निरीक्षक मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

रिपोर्ट के बाद जारी होगा ऑनलाइन टेंडर

नई खदानों के लिए जगहों का चयन होने के बाद संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद ऑनलाइन टेंडर जारी किया जाएगा। नई खदानों की नीलामी भी रिवर्स ऑक्शन के जरिए किए जाने की तैयारी है। हालांकि, फिलहाल NGT के आदेश के तहत 10 जून से 10 अक्टूबर तक रेत खदानें बंद हैं। ऐसे में नई खदानों की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उत्खनन शुरू होने में निर्धारित अवधि का इंतजार करना होगा। खनिज विभाग रायपुर के उप संचालक राजेश मालवे ने बताया कि नई रेत खदानों के लिए जगह देखी जा रही है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन टेंडर निकाला जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STUDENT; आश्रम- छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी अब पोर्टल पर होगा प्रदर्शित

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ राज्य में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम एवं छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं का पंजीयन छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टलhttps://hmstribal.cg.nic.in/ पर…

    RMC; रहेजा रेसीडेंशियल समेत 4 बड़े बकायादारों पर निगम की कार्रवाई, 3 व्यसायिक परिसर सील

     रायपुर, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर शहर में बकाया राजस्व की वसूली के लिए अभियान जारी है. इसी क्रम में नगर निगम जोन-9 की राजस्व टीम ने…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….