GDS; छत्तीसगढ में इतने पदों पर होगी जीडीएस की भर्ती?, 10 वीं पास के लिए बड़ा मौका

नईदिल्ली, डाक विभाग में बिना लिखित परीक्षा दिए सरकारी नौकरी लेने का सुनहरा मौका है। इंडिया पोस्ट ने जुलाई सेशन -II के लिए जीडीएस (GDS) की बड़ी भर्ती निकाली दी है। ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर की 23700+ रिक्तियां भरी जाएगी।छत्तीसगढ में करीब 762 पदों पर भर्ती होगी।

इस भर्ती के विस्तृत विज्ञापन के बाद अब जीडीएस स्टेट वाइज वैकेंसी लिस्ट की जानकारी भी आ गई है। जीडीएस राज्यवार रिक्तियों से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन इंडिया पोस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर देखने के लिए उपलब्ध करवा दिया है।

जिन अभ्यर्थियों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। खासतौर से उन अभ्यर्थियों के लिए डाक विभाग की यह भर्ती बड़ा अवसर है। हाई स्कूल के नंबरों को आधार बनाकर ही चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। हालांकि अभ्यर्थियों को अपने सर्किल की स्थानीय भाषा, कंप्यूटर की नॉलेज और साइकिल चलानी आनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 साल तक हो। जो अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग के हैं, उन्हें ऊपरी उम्र में छूट भी मिलेगी।

इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से 19 सितंबर तक किए जा सकेंगे। वहीं आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होकर अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी।

इंडिया पोस्ट GDS स्टेट वाइज वैकेंसी 2026

इंडिया पोस्ट जीडीएस की वैकेंसी देशभर के 36 सर्किलों के लिए घोषित की गई है। इसमें सबसे ज्यादा रिक्तियां महाराष्ट्र और तमिलनाडु सर्किल के लिए हैं। यूपी, बिहार, राजस्थान में 1000+ वैकेंसी हैं। सर्किल-स्टेटवाइज वैकेंसी की लिस्ट आप नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा किस सर्किल के लिए कौन सी लोकल लैंग्वेज आनी चाहिए? उसकी जानकारी भी दी गई है।

सर्किल का नामलैंग्वेजकुल वैकेंसी
आंध्र प्रदेश सर्किलतेलुगू917
असम सर्किलअसमी/असोमिया322
असम सर्किलबंगाली77
असम सर्किलबोड़ो15
बिहार सर्किलहिंदी1098
छत्तीसगढ़हिंदी762
दिल्ली सर्किलहिंदी16
गुजरातगुजराती499
हिमाचल प्रदेश सर्किलहिंदी335
जम्मू और कश्मीर सर्किलहिंदी/उर्दू340
झारखंडहिंदी1379
कर्नाटककन्नड़1116
केरल सर्किलमलयालम1373
मध्य प्रदेश सर्किलहिंदी1453
महाराष्ट्रकोंकणी/मराठी134
महाराष्ट्रमराठी2297
नॉर्थ ईस्टर्न सर्किलबंगाली/काक बराक179
नॉर्थ ईस्टर्न सर्किलइंग्लिश/हिंदी1354
नॉर्थ ईस्टर्न सर्किलइंग्लिश/हिंदी और गारो296
नॉर्थ इस्टर्न सर्किलइंग्लिश/हिंदी/खांसी369
नॉर्थ ईस्टर्न सर्किलइंग्लिश/मणिपुरी306
नॉर्थ ईस्टर्न सर्किलमिजो110
ओडिशा सर्किलउड़िया110
पंजाब सर्किलइंग्लिश/हिंदी1353
पंजाब सर्किलपंजाबी03
राजस्थान सर्किलहिंदी1009
तमिलनाडु सर्किलतमिल2118
तेलंगाना सर्किलतेलुगू419
उत्तराखंड सर्किलहिंदी452
उत्तर प्रदेश सर्किलहिंदी1691
वेस्ट बंगाल सर्किलबंगाली1619
वेस्ट बंगाल सर्किलबंगाली/नेपाली12
वेस्ट बंगाल सर्किलइंग्लिश और भूटिया/गुरुंग/लेप्चा/नेपाली/राय/शेरपा/तमांग86
वेस्ट बंगाल सर्किलइंग्लिश/हिंदी38
वेस्ट बंगाल सर्किलनेपाली07
कुल23757

 अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी में एप्लिकेशन विंडो खुलने के बाद अप्लाई कर सकेंगे। तब तक आप अपने फॉर्म में लगने वाले डॉक्यूमेंट्स तैयार करके सुरक्षित रख सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….