RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

 नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग मिलेगी कैसे? तो इसका जवाब है अप्रेंटिसशिप। अप्रेंटिसशिप के जरिए युवाओं को 1 से 2 साल काम का अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है। हाल ही में रेलवे की कोच फैकट्री ने इसकी 1000 से ज्यादा सीटें निकाली हैं। इसके लिए इंटीग्रल कोच फैकट्री (ICF) ने अपने वेब पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए हैं।

इंडियन रेलवे इंटीग्रल कोच फैकट्री ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत इस भर्ती में आवेदन आमंत्रित किए हैं। सेलेक्शन के लिए कोई लिखित परीक्षा भी नहीं होगी। सीधे नंबरों के जरिए मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी। यह भर्ती फेशर्स और एक्स-आईटीआई दोनों के लिए हैं।

रेलवे ICF वैकेंसी 2026

डिसिप्लीनफ्रेशर्सपूर्व-आईटीआई
कारपेंटर4050
इलेक्ट्रीशियन40160
फिटर80180
मशीनिस्ट4050
पेंटर4050
वेल्डर80180
MLT-रेडियोलॉजी05
MLT-पैथोलॉजी050
PASAA010
कुल (1010)330630

RCF अप्रेंटिस के लिए योग्यता

  • एक्स आईटीआई: मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस और मैथ के साथ 10वीं पास की हो (50 प्रतिशत अंकों के साथ)। इसके अलावा संबंधित विषय में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) हासिल किया हो। प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम एडमिन असिस्टेंट के लिए इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट या डाटाबेस सिस्टम असिस्टेंट या सॉफ्टवेयर टेस्टिंग असिस्टेंट में आईटीआई किया हो। इन अभ्यर्थियों को 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग मिलेगी।
  • फ्रेशर्स: फिटर, इलेक्ट्रीशियन एंड मैकेनिस्ट, कारपेंरटर, पेंटर और वेल्डर के लिए उम्मीदवारों का 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। वहीं MLT रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं मांगी गई है। एमएलटी वालों को 1 साल 3 महीने और अन्य अभ्यर्थियों को 2 साल की ट्रेनिंग मिलेगी।
  • 10वीं/मैट्रिक/एसएसएलसी से ज्यादा डिग्री/डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री या कोर्स पूरा करने वाले अप्रेंटिस में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। हालांकि (MLT के लिए 12वीं/HSC वाले योग्य हैं)
  • अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग रोजगार नहीं है। यह केवल ट्रेनिंग प्रोग्राम है।
  • आईटीआई उम्मीदवारों ने 15 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और 24 साल का न हुआ हो।
  • नॉन आईटीआई भी 15 वर्ष का हो चुका हो लेकिन 22 साल की एज पूरी न हुई है।
  • ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को 03 से 10 साल की छूट मिलेगी। स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

रेलवे अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि जितनी भी होगी, उस दौरान अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड मिलेगा। पहले वर्ष के बाद दूसरे साल इसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

  • फ्रेशर्स- 10वीं पास आउट को 8200/- प्रति माह
  • फ्रेशर्स- 12वीं पास आउट को 9600/- प्रति माह
  • एक्स-आईटीआई- नेशनल और स्टेट सर्टिफिकेट होल्डर को 9600/-

10वीं के नंबरों पर सेलेक्शन

अप्रेंटिसशिप में उम्मीदवारों के सेलेक्शन के लिए 10वीं के अंकों को आधार बनाया जाएगा। मेरिट लिस्ट इसी के जरिए तैयार की जाएगी।जिन अभ्यर्थियों ने कोविड में 10वीं पास की है, उन्हें 9वीं और 10वीं की अर्धवार्षिक मार्कशीट प्रिंसिपल के हस्ताक्षर के साथ लगानी होगी। दो अभ्यर्थियों के अंक एक जैसे होने की स्थिति में उम्र में बड़े उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।

एप्लिकेशन फीस

रेलवे आरसीएफ की इस भर्ती में आवेदन की सुविधा 8 अगस्त से 07 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन कभी भी आवेदन प्रक्रिया भी पूरी की जा सकती है। फॉर्म भरते समय ₹100 रुपये प्रोसेसिंग फीस के साथ सर्विस चार्ज का भुगतान भी करना होगा। वहीं एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए कोई शुल्क नहीं है। रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री अप्रेंटिस चैन्नई भर्ती में तमिलनाडु के युवाओं को वरीयता दी जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया,परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र