SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाल दी हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के आने का इंतजार कर रहे थे, अब वो जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन 11 अगस्त से ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं।

स्टेटा बैंक आफ इंडिया की इस भर्ती में रेगुलर और बैकलॉग दोनों रिक्तियां शामिल हैं। रेगुलर मे 7680 और बैकलॉग में 1444 पद भरे जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर एसबीआई इस नई भर्ती के जरिए जूनियर एसोसिएट्स के 9124 पदों पर रिक्रूटमेंट कर रहा है। स्टेट वाइज सहसे ज्यादा पद महाराष्ट्र और भुवनेश्वर सर्किल में हैं।

एसबीआई क्लर्क कौन बन सकता है?

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट किया हो।
  • इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) सर्टिफिकेट होने की स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक या इससे पहले पासिंग सर्टिफिकेट हासिल कर लेना चाहिए।
  • जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या लास्ट सेमेस्टर में है, वो भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन अगर उनका सेलेक्शन होता है तो उन्हें भी 31 दिसंबर 2026 तक अपने ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होने का प्रमाण देना होगा।
  • अभ्यर्थी की उम्र 20 साल से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। इसे जन्मतिथि के मुताबिक भी बैंक ने बताया है। आवेदन का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • अधिकतम उम्र में ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल तक की छूट मिलेगी।

SBI कलर्क स्टेटवाइज वैकेंसी 2026

क्लर्क भर्ती में सबसे ज्यादा पद महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में हैं। अन्य राज्यों की वैकेंसी भी यहां दी गई हैं।

राज्यरेगुलर वैकेंसीबैकलॉग वैकेंसी
गुजरात330305
कर्नाटक76039
मध्य प्रदेश113159
छत्तीसगढ़28764
ओडिशा110018
जम्मू कश्मीर8405
हिमाचल प्रदेश0916
लद्दाख0707
तमिलनाडु1410106
तेलंगाना2600
राजस्थान35075
पश्चिम बंगाल555149
अंडमान और निकोबार1510
सिक्किम6007
उत्तर प्रदेश25030
महाराष्ट्र1718281
गोवा6201
अरुणाचल प्रदेश5517
असम11097
मणिपुर1409
मेघालय2420
मिजोरम3206
नागालैंड2715
त्रिपुरा4807
कुल (9124)76801444

एसबीआई क्लर्क की सैलरी

एसबीआई क्लर्क के पद चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ₹24050-₹64480/- तक मंथली सैलरी मिलेगी। स्टार्टिंग बेसिक पे ₹26730/- प्रति माह होगी। वहीं मुंबई जैसे शहरों में क्लरेकिल कैडर एंप्लॉयज की मंथली सैलरी 46,000/- प्रति माह होगी। इसके अलावा डीए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

SBI क्लर्क सेलेक्शन प्रोसेस

  • एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स सेलेक्शन प्रोसेस में तीन चरण हैं- प्रीलिम्स, मेंस और लोकल लैंग्वेज टेस्ट।
  • प्रीलिम्स में कौन से सब्जेक्ट आएंगे: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 100 नंबर का आएगा। इसमें 3 सेक्शन होंगे। इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। जिसमें 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
  • 200 नंबर का होगा मेंस: एसबीआई प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी मेंस में बैठ सकेंगे। यह 200 नंबर का होगा। जिसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूट से सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाएंगे। सेक्शनल टाइमिंग सबकी अलग-अलग होगी।
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट: जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं और 12वीं में राज्य में लागू होने वाली स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी उन्हें लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) देना होगा।

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स का पेपर सितंबर 2026 में होना है। वहीं मेंस परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित होनी शेड्यूल की गई है। आवेदन के बाद आप अभी से इसकी तैयारी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एसबीआई क्लर्क वैकेंसी में उम्मीदवार अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया,परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र