TEACHER; छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया,परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को

रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए 1654 शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने मंगलवार को विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत ई एवं टी संवर्ग की शासकीय शालाओं में विभिन्न विषयों के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत समय-सारिणी और अन्य दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। विभाग ने भर्ती परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

छह विषयों में होगी भर्ती

जारी विज्ञापन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत कुल छह विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सबसे अधिक पद अंग्रेजी विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं।

  • हिन्दी – 250 पद
  • संस्कृत -300 पद
  • अंग्रेजी – 504 पद
  • गणित – 250 पद
  • सामाजिक विज्ञान – 250 पद
  • कृषि – 100 पद

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से लेकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तक की सभी औपचारिकताएं सीजी व्यापम के ऑनलाइन पोर्टल पर पूरी करनी होंगी। विभाग की ओर से आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि, परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर