STRIKE; शिक्षकों का बड़ा ऐलान, ‘शिक्षक दिवस’ पर नवा रायपुर के तूता मैदान में जुटेंगे हज़ारों शिक्षक

*करेंगे “टीईटी आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह”

रायपुर. छत्तीसगढ़ के टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण शिक्षकों ने अपनी लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्य के हज़ारों पात्रता धारी शिक्षकों ने मांग की है कि उनकी पदोन्नति माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय एवं छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में उल्लेखित नियमों के आधार पर तुरंत की जाए।

अपनी इस जायज मांग को लेकर शिक्षकों ने आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को राजधानी रायपुर के तुता मैदान, नवा रायपुर में एक विशाल ‘टीईटी आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह’ करने का शंखनाद कर दिया है। इस ‘न्याय सत्याग्रह’ के माध्यम से शिक्षक शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद करेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि बिना किसी देरी के केवल और केवल पात्रता नियमों का पालन करते हुए वरिष्ठता सूची जारी कर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी किए जाएं। शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री और माननीय शिक्षा मंत्री जी से अपील की है कि वे इस संवेदनशील विषय पर तत्काल संज्ञान लें और छत्तीसगढ़ के नौनिहालों के भविष्य तथा योग्य शिक्षकों के सम्मान में नियम सम्मत त्वरित निर्णय लें।

बच्चों के भविष्य के लिए नियम सम्मत पदोन्नति जरूरी

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में विषय-विशेषज्ञ और पात्रता प्राप्त शिक्षकों का होना अनिवार्य है। यदि छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत टीईटी अनिवार्य करते हुए पदोन्नति की जाती है, तो स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को विषय के अनुकूल योग्य, अनुभवी एवं पूर्णतः पात्रता प्राप्त शिक्षक मिल सकेंगे। इससे न केवल शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि प्रदेश का शैक्षणिक स्तर भी सुधरेगा।

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हवाला

शिक्षकों का स्पष्ट मत है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने अपने आदेशों में साफ किया है कि शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति दोनों में ही टीईटी की योग्यता अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में भी इसके प्रावधान मौजूद हैं। इसके बावजूद, विभाग द्वारा इस प्रक्रिया में हो रही देरी से योग्यताधारी शिक्षकों में भारी असंतोष और निराशा व्याप्त है। शिक्षकों का कहना है कि बिना टीईटी योग्यता वाले शिक्षकों को पदोन्नत करना नियमों का उल्लंघन होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    KTU; हॉस्टल की बदहाली से छात्रों का फूटा गुस्सा, कुकर-कढ़ाई और थाली लेकर किया विरोध प्रदर्शन

    रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) में छात्रावास की बदहाल व्यवस्था को लेकर आज विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा। छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के गेट…

    EDUCATION; 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से उच्च शिक्षा मंत्री नाराज

    *उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा बैठक ​रायपुर, आज मंत्रालय में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में 1 जुलाई 2026…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती