देशी शराब से आर्मी जवान सहित 3 की मौत?; जोगी कांग्रेसी ने की न्यायिक जांच की मांग

0 मृतक परिवार को 10-10 लाख मुआवजा और शासकीय नौकरी देने की मांग

रायपुर, क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा जांजगीर चांपा जिला के नवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत देशी शराब पीने से तीन लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है । जानकारी के अनुसार जहर मिले अवैध शराब पीने से यह मौत हुई है। इस पूरे मामले में जोगी कांग्रेस ने सरकार से न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा छत्तीसगढ़ की जनता लगातार प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है।

छत्तीसगढ़ में धड़ल्ले से अवैध शराब के कारोबार हो रहा है जिसका दुष्परिणाम छत्तीसगढ़ की जनता भोग रही है । जिसका ताजा उदाहरण जांजगीर चांपा के नवागढ़ क्षेत्र की घटना है जिसमें अवैध शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें एक आर्मी का जवान भी है। इस घटना से तीन परिवार का भविष्य अंधकार मय हो गया। जोगी कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख मुआवजा और शासकीय नौकरी देने की मांग की है।

  • Related Posts

    POLITICS; 5 चुनावी राज्यों में कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, यूपी में अजय माकन को मिली कमान

    नईदिल्ली, आने वाले साल 2027 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इसलिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आज 16 नवंबर 2026 को कांग्रेस…

    CONGRESS; 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस, दीपक बैज बोले- प्रदेशभर में चलाया जाएगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुका है, जहां 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल लगाकर जनता…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत