कर्नाटक के सीएम के लिए सिद्धारमैया के नाम पर लगी मुहर! सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात

नई दिल्ली, कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर कांग्रेस आलाकमान अभी कोई घोषणा नहीं कर सका है। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी सीएम के नाम पर मंथन चल रहा है। पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का नाम ही सीएम की रेस में है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इस रेस में सिद्धारमैया, शिवकुमार से आगे निकल गए हैं।

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के सीएम !

कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया का सीएम बनना तय है। कांग्रेस हाईकमान बुधवार को उनके नाम पर मुहर लगा सकता है। इसके बाद बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक बुलाकर इसका औपचारिक एलान करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शिवकुमार ने पेश किया दावा !

सीएम का नाम फाइनल करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के आवास पर मंगलवार को बैठक बुलाई गई थी। बेंगलुरु से मंगलवार दोपहर दिल्ली पहुंचे शिवकुमार ने खरगे से उनके घर पर मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार शिवकुमार ने कर्नाटक चुनाव में संगठन का नेतृत्व करने से लेकर पार्टी के लिए अपने योगदानों का हवाला देते हुए साफ कहा कि मुख्यमंत्री पद पर उनकी स्वाभाविक दावेदारी बनती है। कर्नाटक की राजनीति में अब यह उनके साथ नई पीढ़ी का वक्त है।

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत

गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में बंपर जीत दर्ज की है। 224 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 135 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। सत्ताधारी भाजपा मात्र 66 सीटों पर ही सिमट गई। वही, किंगमेकर बनने का इरादा रख रही जेडीएस की उम्मीदों को भी झटका लगा है। जेडीएस को इस चुनाव में सिर्फ 19 सीटें हासिल हुईं। अन्य को चार सीटें मिली हैं।

  • Related Posts

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत