जन्मदिन मनाने जा रहे स्कूटी सवार दम्पति को ट्रेलर ने ठोका; पति-पत्नी की मौत दो बच्चे चोटिल

रायगढ़,  पुसौर के जतरी गांव में अपने परिचित होम्योपैथी चिकित्सक के घर बच्चे का जन्मदिन मनाने स्कूटी से खरसिया आ रहे थे। जिन्हें ग्राम रानीसागर में रेलवे ओव्हर ब्रिज के ऊपर शनिवार रात ट्रेलर ने वाहन को अपने गिरफ्त में ले लिया।

सड़क दुर्घटना में पति — पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 6-7 बजे नेशनल हाइवे 49 में ग्राम रानी सागर रेलवे लाइन के उपर बनाये गए ओव्हर ब्रिज में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर सीजी 07 बीजे 0893 वाहन ने बाइक सवार दो बच्चे समेत दम्पति को अपने चपेट में लिया है। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतरी निवासी तोरेश पिता घनश्याम पटेल उम्र 30 साल उसकी पत्नी बिना पटेल 28 साल निवासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

इस दुर्घटना में उनके दो बच्चे वेदांसी पिता तोरेश डेढ़ साल, श्रेयांश पटेल 6 साल की घायल होने की जानकारी मिल रही है। बताया गया कि तोरेश डीबी पावर में कर्मचारी है जबकि उसकी पत्नी जिंदल उद्योग में कार्यरत थी। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही खरसिया पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुटते हुए दोनों मृत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए दोनों घायलों को खरसिया सिविल अस्पताल में आरंभिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया है।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर