सीएम बघेल बोले-बीजेपी को चुनाव में याद आते हैं राम; रामायण महोत्सव पर अरुण साव के बयान पर पलटवार

रायगढ, छत्तीसगढ़ सरकार रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन कर रही है। भगवान राम से जुड़े इस आयोजन को लेकर सत्ता पक्ष के नेता जितना गंभीर हैं। बीजेपी के नेता उतना ही इस आयोजन को लेकर कांग्रेस पर तंज कस रही है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा था, कांग्रेस ऐसे आयोजन कराना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीख रही है। अब इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए रायगढ़ रवाना होने से पहले एयरपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा, वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं क्योंकि राम तो आदि और अंत दोनों हैं। छत्तीसगढ़ से उनका विशिष्ट नाता है। वे कौशल्या के राम हैं, वे शबरी के राम हैं। हम उन्हें अनेक रूपों में देखते हैं। पूजते हैं और स्मरण करते हैं। दुख में सुख में सबमें हम राम का स्मरण करते हैं।

चुनाव के समय याद आते हैं राम…

बीजेपी को केवल चुनाव के समय राम को याद करती है। दोनों में अंतर यही है क्योंकि पीएम मोदी से पहले महात्मा गांधी जो कांग्रेसी नेता हैं। जिनको गोली लगी और गोली लगने के बाद प्राण त्यागते हुए उन्होंने हे राम कहा, जबकि ये तो कहते हैं कि आजादी भी 2014 के बाद मिली, ये उसी संस्कृति के लोग हैं।

अनुज शर्मा का बीजेपी में शामिल होना कोई बड़ी बात नहीं…

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया स्टार अनुज शर्मा और कई अन्य लोगों के बीजेपी में शामिल होने पर कहा, अनुज और बाकी लोग पहले भी उन्हीं के साथ थे। जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब वे उनके निवास में ही बैठे रहते थे। आज अगर बीजेपी में शामिल हो गए हैं तो कोई नई बात नहीं है।

हमारी योजनाएं पीएम मोदी को रेवड़ी लगती है…

भूपेश बघेल ने कहा, राजीव गांधी किसान न्याय योजना में अगर हम किसानों को कुछ दे रहे हैं। गरीब परिवार को 35 किलो चावल दे रहे हैं, 400 यूनिट बिजली बिल आधे रेट में दे रहे हैं। भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना दे रहे हैं। या फिर गोधन योजना में गोबर खरीद कर रहे हैं। ये सब पीएम मोदी को रेवड़ी लगता है। पीएम कहते हैं कि ये रेवड़ी संस्कृति है। लेकिन ये देकर भी भारत सरकार या भाजपा शासित किसी राज्य से तुलना कर लें। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था उससे बेहतर है।

  • Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…