छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारियां शुरु; 10,918 ईवीएम मशीन की जांच जल्द

रायपुर , जिले में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसकी अगली कड़ी में मशीनों की जांच का पहला चरण शनिवार से शुरू हो रहा है। जिसमें हैदराबाद से इंजीनियर सहित जिला प्रशासन के 88 स्टाफ मिलकर सभी प्रकार की 10,918 मशीनों की जांच करेंगे। जांच की यह प्रक्रिया रोज सुबह नौ बजे से ही शुरू होगी और देर शाम सात बजे तक चलेगी।

वहीं, इस पूरी जांच प्रक्रिया की गूगल कास्टिंग भी की जाएगी, जिसकी मानीटरिंग मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय द्वारा की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान स्ट्रांग रूम में किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। साथ ही कैमरा सहित अन्य आधुनिक उपकरण भी यहां प्रतिबंधित रहेंगे। चुनाव ड्यूटी में लगे अफसरों के अनुसार इन मशीनों की तीन बार जांच (कमिशनिंग) की जाती है। जिसमें बीयू (बैलेट यूनिट), सीयू (कंट्रोल यूनिट) और वीवी पैट सभी प्रकार की मशीनों की जांच की जाएगी। इसके बाद वापस से इन्हें पैक कर रख दिया जाएगा।

ईसीआइ की ओर से आए 18 इंजीनियर्स

मशीनों की कमिशनिंग के लिए ईसीआइ (इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया) की ओर से 18 इंजीयनिर्स की टीम भेजी गई है, जो कि अफसरों की मौजूदगी में सभी मशीनों की जांच कर उन्हें ओके करेगी। जिसके बाद ही इन मशीनों का उपयोग चुनाव के दौरान किया जा सकेगा। इसके बाद दूसरे चरण की जांच चुनाव के दौरान की जाएगी।

  • Related Posts

    BJP; वाराणसी से लाए गए पवित्र माटी और जल कलश की 31 को श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

    0 संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत अम्बिकापुर होते हुए रायपुर पहुँचेगा पवित्र कलशरायपुर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि…

    BJP; काकरोच प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ में युवाओं पर भाजपा- कांग्रेस की नजर, भाजपा ने शुरु किया सदस्यता अभियान

    2 लाख युवाओं को जोड़ने “ज्वॉइन बीजेवायएम” सदस्यता अभियान शुरु, राहुल टिकरिहा का दावा- 7 दिनों में 18,846 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की रायपुर, काकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र