बंधन घर से नहीं मन से होता है- डॉ. इन्दुभवानन्द  महाराज

रायपुर, पुरानी बस्ती स्थित महामाया माता मंदिर सार्वजनिक न्यास समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी एवं न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है कि मंदिर समिति के तत्वावधान में गुप्त नवरात्रि में 19 जून से जारी श्रीमद् देवी भागवत के चतुर्थ दिवस कथा को विस्तार देते हुए शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख डॉ इन्दुभवानन्द महाराज ने बताया कि गृह बन्धनागार  नहीं है और न ही बंधन का कारण है। जो मन से बंधन मुक्त है वह गृहस्थ आश्रम में रहते हुए भी मुक्त हो जाता है। जो न्याय मार्ग से धनोपार्जन करता है। शास्त्रोक्त कर्मों का विधिवत संपादन करता है। पितृ श्राद्ध आदि यज्ञ संपादन करता है तथा सर्वदा सत्य बोलता है, पवित्र रहता है वह घर में रहते हुए भी मुक्त हो जाता है।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मचारी, संन्यासी, वानप्रस्थी व्रतोपवास करने वाले यह सब दोपहर के समय गृहस्थ के पास ही भिक्षा लेने आते हैं। वे धार्मिक गृहस्थ श्रद्धा के साथ मधुर वचनों द्वारा सब का सत्कार करते एवं अन्नदान से उन्हें उपकृत करते हैं। गृहस्थ आश्रम से बढ़कर कोई दूसरा आश्रम देखा या सुना नहीं गया है। वशिष्ठ मुनि आदि आचार्य और तत्वज्ञानियों ने इसका आश्रय लेकर मुक्ति प्राप्त की है। वेदोक्त कर्म करने वाले गृहस्थ के लिए कुछ भी असाध्य नहीं रह जाता है।  वह स्वर्ग, मोक्ष अथवा उत्तम कुल में जन्म- जो कुछ भी चाहता है, उसे सहज ढंग से प्राप्त हो जाता है तथा शास्त्रों के अनुसार एक आश्रम से दूसरे आश्रम जाना चाहिए। यही शाश्वत आश्रम व्यवस्था मानी जाती है। अतः आलस्य रहित  होकर गृहस्थ संबंधी कर्मों को संपादित करना चाहिए।

उक्ताशय का उपदेश वेदव्यास जी महाराज अपने पुत्र सुखदेव जी महाराज को गृहस्थ आश्रम स्वीकार करने के उद्देश्य दे रहे हैं। प्रवचन के दौरान मां मानस मंडली धाराशिव बलौदा बाजार के संगीत गायक तरुण यादव, हिमांशु यादव, तबला पर संगत कमलेश निषाद तथा हारमोनियम पर आशीष साहू द्वारा जस गीत, देवी भजन व मंत्रमुग्ध कर देने वाली आरती का गायन किया जा रहा है। कार्यक्रम समापन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को पं विजय कुमार झा ने देवी भजन *कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना* प्रस्तुत कर मनमोह लिया।

  • Related Posts

    HC; शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सभी मामलों की सुनवाई टालना अनुचित, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने 72 वर्षीय वृद्ध मकान मालिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, कि बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित शोकसभा के आधार पर पूरे दिन के लिए…

    FOREST; प्रशिक्षु IFS अफसरों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, इन वनमंडलों की जिम्मेदारी दी गई

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र