माना हवाई अड्डे में गलत जगह गाड़ी रखी तो लगेगा 500 रु. जुर्माना; नो पार्किंग पर सख्ती,विजिटर पास भी शुरू

रायपुर, राजधानी रयपुर के माना एयरपोर्ट में पार्किंग स्टैंड की व्यवस्था ठीक होने के बाद अब नो पार्किंग पर खड़ी होने वाली गाड़ियों पर सख्ती शुरू हो गई है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर यात्रियों को पिकअप और ड्रॉप करने के लिए चार मिनट का समय दिया जा रहा है। इस समय तक किसी भी यात्रियों से गाड़ी का कोई पार्किंग शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

अब ऐसी गाड़ियों पर सख्ती शुरू की गई है जो लेन के आसपास या बेतरतीब तरीक से खड़ी की जा रही है। अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि कई बार लोग टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर गाड़ी लॉक कर चले जाते हैं। इससे फ्री लेन प्रभावित होती है। लोग चार मिनट में एयरपोर्ट परिसर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसलिए ऐसी गाड़ियों से नो पार्किंग का शुल्क 500 रुपए वसूल किया जा रहा है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रवीण जैन ने बताया कि जिन लोगों को ज्यादा समय तक एयरपोर्ट में रुकना है वे अपनी गाड़ियां पार्किंग स्टैंड में ही रखें। कार, टैंपो, एसयूवी वालों को 30 मिनट के लिए केवल 20 रुपए शुल्क देना है। इससे ज्यादा कोई शुल्क लिया जाता है तो उसकी सीधी शिकायत की जा सकती है। अवैध वसूली की शिकायत के लिए एयरपोर्ट में जगह-जगह जिम्मेदार अफसरों के नाम भी दे दिए गए हैं। लोग उनके पास अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

इसके अलावा एयरपोर्ट में अब विजिटर पास देना भी शुरू कर दिया गया है। कोरोना के समय इसे बंद कर दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद इस काउंटर को फिर से शुरू कर दिया गया है। लोग प्रवेश टिकट लेकर टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो सकते हैं। पार्किंग स्टैंड के पास स्थित कैफेटेरिया भी पूरी तरह से खोल दिया गया है। इसमें हवाई यात्रियों के साथ ही बाहर से भी लोग व्यंजनों का आनंद लेने के लिए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…