पूरी रात रेलवे ट्रैक से चट्टान हटाते रहे कर्मी, मालगाड़ियां दौड़ेंगी लेकिन यात्री ट्रेनों का परिचालन दो दिन बाद

जगदलपुर,  किरंदुल-कोत्तावालसा रेलमार्ग सोमवार दोपहर को बहाल हो गया लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। इसे देखते हुए किरंदुल-विशाखापटनम के बीच चलने वाली दोनों यात्री ट्रेनों को और दो दिन रद्द रखा जाएगा। मालगाड़ियों का आवागमन शुरू कर दिया गया है लेकिन घटनास्थल अरकू रेलखंड के करकवालसा और बोर्रागुहालु के बीच ट्रेनों की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक नहीं होगी।

ज्ञात हो कि सोमवार शाम को इस रेललाइन पर आंधप्रदेश स्थित अरकू रेलखंड में इन दोनों स्टेशनों के बीच पहाड़ों से चट्टानाेें के टूटकर पटरी पर गिरने से मार्ग बाधित हो गया था। रेललाइन और ओवर हेड इलेक्ट्रिक सिस्टम को भी काफी नुकसान पहुंचा था।घटना की जानकारी मिलते ही वाल्टेयर रेलमंडल के प्रबंधक अनूप सतपथी अधिकारियों के साथ रात में ही घटनास्थल पहुंच गए थे। लगभग दो सौ अधिकारी-कर्मचारी मार्ग बहाल करने के मिशन पर लगाए गए थे। रात भी चट्टानों को हटाने और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को सुधारने का काम चला।

मंगलवार दोपहर 12 बजे मार्ग बहाल करने में सफलता मिली। इस क्षेत्र में पूरे घाट सेक्शन में जांच का काम चल रहा है। इसके लिए 13 जुलाई तक किरंदुल-विशाखापटनम पैसेंजर स्पेशल ट्रेन और नाइट एक्सप्रेस दोनों गाड़ियों को रद कर दिया गया है। सब कुछ सही रहा तो 14 जुलाई से यात्री ट्रेनों का आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।

रेलमार्ग पर चट्टानाें के गिरने की घटना की प्रारंभिक जांच में रेललाइन दोहरीकरण के लिए पहाड़ों को काटकर रास्ता बनाने किए जा रहे ब्लास्ट को कारण माना गया है। बताया गया कि पहाड़ों को काटने के लिए ब्लास्ट किए जा रहे हैं इससे पहाड़ों में ढ़लान वाले क्षेत्र में कहीं-कहीं चट्टानें ढ़ीली हो गई हैं और दरारें भी आ गई हैं। बरसात के कारण चट्टान खिसकर पटरी पर गिरी थी।

ज्ञात हो कि केके रेललाइन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इस रेललाइन में ओड़िशा और आंध्रप्रदेश में जैपुुर से बोड्डावारा के बीच अनंतगिरी घाट में लगभग सवा सौ किलोमीटर की रेललाइन घाट सेक्शन में पहाड़ों और सुरंगपथ से होकर गुजरती है। बरसात के दिनों में यहां लैंड स्लाइडिंग का खतरा बढ़ जाता है।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी