7 करोड़ लोगों को खुशखबरी;अगस्त में जमा होगी 8.15 फीसदी ब्याज राशि

नईदिल्ली, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही ईपीएफ सदस्यों के खातों में ब्याज की राशि जमा कर सकता है। गौरतलब है कि ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF खाते पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर का ऐलान किया था, जो अब अगस्त माह में जमा किया जा सकता है। ईपीएफ खाते पर ब्याज दर की घोषणा 24 जुलाई, 2023 को एक सर्कुलर के माध्यम से की गई है।

सर्कुलर के मुताबिक, “केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना 1952 के पैरा 60 के प्रावधानों के अनुसार, EPF योजना के हर सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी की दर से ब्याज जमा करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी से अवगत कराया है।

पिछले साल देर से जमा हुआ था ब्याज

बीते साल EPF खाते में ब्याज का राशि देरी से जमा की गई थी, लेकिन इस वर्ष ब्याज राशि देने में किसी भी तरह की देरी नहीं होगी। 7 करोड़ ईपीएफओ सदस्यों का जल्द लाभ मिलेगा। बोर्ड ने मार्च माह में ब्याज दर को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया था। कर्मचारी ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने ब्याज की जानकारी ले सकेंगे।

कर्मचारी ऐसे चेक करें अपना EPF बैलेंस

  • पहला तरीका: उमंग ऐप का उपयोग करके।
  • दूसरा तरीका: आझइध मेंबर E-सेवा पोर्टल पर जाकर।
  • तीसरा तरीका: मिस्ड कॉल देकर
  • चौथा तरीका: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर।

जानें क्या है ईपीएफओ सेवा

कर्मचारी भविष्य निधि वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य योगदान है। इसके अंतर्गत कर्मचारी का नियोक्ता भी EPF खाते में बराबर योगदान करने के लिए बाध्य होता है। हर माह कर्मचारी की सैलरी का 12 फीसदी हिस्सा EPF खाते में में जमा किया जाता है। नियोक्ता के मामले में, EPF खाते में केवल 3.67 फीसदी जमा किया जाता है। शेष 8.33 फीसदी कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है।

  • Related Posts

    BULLION; सुबह-सुबह सोने और चांदी में आई जोरदार गिरावट, ₹1286 सस्‍ता हो गया सोना

    नई दिल्‍ली. सोने और चांदी के वायदा भाव में आज, 3 नवंबर को जोरदार गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोना आज 1286 रुपये गिरकर 138900 रुपये प्रति…

    JIO;जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान,बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, रोज के लिए कौन सा सबसे अच्छा?

    नईदिल्ली, अगर आप फोन पर इंटरनेट कम चलाते हैं और ज्यादातर कॉल या SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए चार सस्ते विकल्प रखे हैं।…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत