आत्मदाह करने SP आफिस पहुंची दुष्कर्म पीड़िता; न्याय न मिलने से दुखी होकर अपने ऊपर डाला पेट्रोल

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक दुष्कर्म पीड़ित युवती आत्मदाह करने SP आफिस कवर्धा पहुंची। युवती ने आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया। पीड़िता लगातार पुलिस थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का चक्कर लगा रही थी। पीड़िता ने न्याय न मिल पाने से आहत होकर ये खौफनाक कदम उठाया और अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया। पीड़िता ने खुद के साथ हुए दुष्कर्म, मारपीट और पुलिस द्वारा शिकायत नहीं सुने जाने का आरोप लगाया।

दरअसल, पीड़िता के अनुसार कबीरधाम निवासी अबरार खान नाम के युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। प्रेम संबंध का फायदा उठाकर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और रायपुर के एक लाज में उसकी मर्जी के बिना ही उसके साथ संबंध बनाया। मना करने पर शादी नहीं करने की धमकी दी। दोनों के लाज में रूके होने की जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो सभी रायपुर के लाज पहुंचे और युवती के साथ गाली-गलौज मारपीट की। साथ ही रायपुर में अकेले छोड़कर सभी वहां से फरार हो गए। पीड़िता जब इस बात की शिकायत करने के लिए कबीरधाम जिले के थाना पाण्डातराई पहुंची तो थाना प्रभारी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। पीड़िता ने थानेदार पर आरोप लगाया कि उसने उसे अकेले में मिलने को कहा। पीड़िता ने ये भी कहा कि थाना प्रभारी से बातचीत ऑडियो भी उसके पास है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, ग्राम मंझोली तहसील पण्डरिया जिला कबीरधाम निवासी अबरार खान पिता शहीद खान से उसका प्रेम संबंध था। 1 जून को अबरार ने फोन किया और 2 जून को सुबह 8.30 बजे ग्राम मंझोली से अपनी स्वीफ्ट डिजायर में बैठकर बिना बताए पचपेड़ी नाका रायपुर स्थित एक लॉज में ले आया। यहां पर दो दिनों तक उसे रखा और उसका जबरदस्ती शारीरिक शोषण करते रहा। विरोध करने पर शादी नहीं करने की धमकी देने लगा।

लाज पहुंच कर युवक के परिजनों ने की मारपीट

युवक के स्वजनों को जब दोनों के लाज में होने का पता चला, तो रिश्तेदार लॉज पहुंचे और पीड़िता से मारपीट करते हुए उसे स्कार्पियो में भरकर रायपुर में छोड़ गए। इस घटना के बाद सुबह लगभग 6 बजे पीड़िता अपनी बहन के पास मुंगेली पहुंची। बहन व स्वजनों को पूरे वारदात की जानकारी दी। पीड़िता और स्वजनों ने 5 जून को उसे मंझोली लेकर आये और थाना पाण्डातराई रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने शिकायत सुनी और रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। साथ ही एक कोरे कागज पर पीड़िता के हस्ताक्षर लेकर उसे थाने से भगा दिया। 6 जून को उक्त घटना की शिकायत एसपी कबीरधाम से लिखित में की। SP के कहने पर 6 जून को थाना प्रभारी पाण्डातराई द्वारा शून्य में अपराध दर्ज कर रायपुर ट्रांसफर किया गया।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर