सीएम बघेल बोले- भाजपा शासन में आदिवासी को नक्सली समझ देखते ही मारते थे गोली

जगदलपुर, भाजपा के 15 वर्ष के शासन में हर आदिवासी को देखते ही उसे नक्सली समझते थे, उसे देखते ही गिरफ्तार कर जेल में बंद कर देते थे या गोली मार देते थे या फिर फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर दी जाती थी। विश्व आदिवासी दिवस में सम्मिलित होने बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बातें दलपत सागर में मिलेट्स कैफे के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से चर्चा में कही है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के जगदलपुर प्रवास पर मंगलवार दोपहर को रायपुर से नियमित विमान में जगदलपुर पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद जेल में बंद सैकड़ों निर्दोष आदिवासियों को जेल से स्वतंत्र कराया गया। फर्जी मुठभेड़ नहीं हुए। सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आदिवासियों के लिए बहुत से काम किए, जिससे धीरे-धीरे आदिवासियों का भरोसा लालतंत्र की जगह लोकतंत्र पर बढ़ा है। इन पांच वर्ष में नक्सली अपने आधार क्षेत्र से बहुत पीछे हटने विवश हुए हैं। कमजोर पड़ चुके नक्सली अब लड़ने का तरीका बदला है, पहले वे विस्फोट करते थे या आमने-सामने हमले करते थे। अब वे ग्रामीणों के घर में जाकर गला रेत कर हत्या कर रहे हैं या गोली मार कर भाग खड़े हो रहे हैं। नक्सलवाद कब खत्म होगा, इसकी कोई तिथि नहीं बताई जा सकती, पर यह कहा जा सकता है कि अगले पांच वर्ष में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद नाम मात्र का रह जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी जल-जंगल जमीन को मानने वाले हैं, इसलिए उन्हें केंद्र में रखकर हमारी सरकार ने योजना बनाई। खेती को बढ़ावा देने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरु की, जिससे आदिवासी किसानों की जेब में पैसा जाना शुरु हुआ। अंदरुनी क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया बनाई। स्कूल बने। हाट बाजार क्लीनिक से उपचार मिलना शुरु हुआ। बस्तर में अस्पतालों का उन्नयन किया, जिससे अब पड़ोसी राज्य के लोग उपचार करवाने बस्तर आ रहे हैं। विकास कार्यों से सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है, जिससे नक्सलवाद पर अंकुश लगा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां