आदिवासी दिवस पर सियासत तेज; लता बोली-कांग्रेस ने आदिवासी समाज को धोखा दिया,भाजपा आदिवासी सम्मान की बात न करे- दीपक

रायपुर, विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासियों की हित को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ की पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को धोखा दिया। जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी अध्यक्ष हटाने वाली भाजपा आदिवासी सम्मान की बात न करें।

यहां एक बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी नेकहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में चेहरा दिखाने से क्यों बच रहे हैं? वे छत्तीसगढ़ आने से क्यों कतराते हैं।  राहुल गांधी दिल्ली में बैठकर आदिवासियों के मुद्दे पर अपनी सरकार की पीठ थपथपाने की बजाय यह बताएं कि वह आदिवासियों के बारे में जानते कितना है और यह भी बताएं कि उनकी सरकार जब आदिवासियों पर पौने पांच साल से जुल्म ढा रही है, सुनियोजित षड्यंत्र कर आदिवासी आरक्षण कम कराया गया, अदालत में ठीक से पक्ष नहीं रखा तो भी राहुल चुप रहे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिलाओं से लेकर अबोध बच्चियों तक से दुराचार हो रहा है। आदिवासी महिलाएं मानव तस्करी का शिकार हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासी अपनी संस्कृति को बचाने के लिए कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ आंदोलित हैं और यह सरकार आदिवासियों को जेल में ठूंस रही है। सरकार के संरक्षण में  आदिवासियों का दमन हो रहा है आदिवासी समाजसेवियों की टारगेट किलिंग की जा रही है। आदिवासी चेतना के संचार के लिए बस्तर से लेकर मोहला मानपुर तक जब भाजपा के आदिवासी कार्यकर्ता समाज के बीच काम करते हैं तो उन्हें रोका जाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष झूठ बोल रहे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपाईयों के मुंह से आदिवासियों के हित की बात आदिवासी समाज के जले पर नमक छिड़कने के समान है, जो भाजपा विश्व आदिवासी दिवस के दिन अपने आदिवासी अध्यक्ष को अपमानजनक ढंग से पद से हटा देती है। जिस भाजपा में प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय को घुटन महसूस हो रही थी, वह भाजपा किस नैतिकता से आदिवासी सम्मान की बात कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासनकाल के दौरान आदिवासी वर्ग पर अत्याचार हुआ है, शोषण हुआ है, निर्दोष आदिवासियों को जेल में बंद किया गया है। 15 साल में हजारों आदिवासी अपने पैतृक स्थान को छोड़कर पलायन करने मजबूर हुए हैं, दर्जनों गांव उस दौरान वीरान हुआ है। भाजपा कल भी आदिवासी विरोधी थी, आज भी आदिवासी विरोधी है इसलिए अपने राजनीतिक हवस को पूरा करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष झूठ बोल रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जस्टिस पटनायक आयोग की रिपोर्ट रमन सरकार के दौरान हजारों निर्दोष आदिवासियों को फर्जी मामलों में बंदी बनाने के कुत्सित प्रयास को प्रमाणित करता है। एसपी की शहादत, कलेक्टर का अपहरण, सारकेगुड़ा, एड़समेटा, पेद्दागेलूर की घटना, मिडिल स्कूल के छात्र सोनकू और बिजलू की हत्या, मदनवाड़ा की घटना, झालियामारी में नाबालिक बच्चियों से बलात्कार, मीना खलको, मड़कम हिड़मे से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, आज भी छत्तीसगढ की जनता भूली नहीं है। कांग्रेस सरकार में तो न्याय मिल रहा है, फर्जी प्रकरणों में सैकड़ो निर्दोष आदिवासियों की रिहाई हुई है। सभी को न्याय मिल रहा है।


—

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONGRESS; सोनिया गांधी ने ‘वंशवाद’ सहित कई सवालों के दिए जवाब, इंदिरा गांधी की ‘इमरजेंसी’ पर परिवार में ही मतभेद था

    नई दिल्ली, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी पर गांधी परिवार के लगातार नियंत्रण और भाई-भतीजावाद के आरोपों से जुड़े सवालों को टाल दिया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व से जुड़ा…

    BJP; 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल

    0 स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी रायपुर., भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश